Breaking News

जिले के सीएससी केन्द्रों से आधार संसोधन बैंकिंग शुरू कर दी गई है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। अब जिले के सीएससी केन्द्रों से जो की सीo यसo सीo ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के द्वारा संचालित हैं, आधार संसोधन का कार्य शुरू हो चुका है।पहले इन केन्द्रों से केवल वही आधार संसोधित होते थे, जिन में मोबाइल नंबर दर्ज होते थे। लेकिन अब नया सॉफ्टवेर आने से बिना मोबाइल वाले आधार का संसोधन भी शुरू हो चुका है, पूर्व में बने अधिकतर आधार में मोबाइल नंबर  दर्ज नहीं होने से, ये लोगो की परेशानी का कारण बना हुवा था, सीएससी के बैंकिंग केन्द्रों से ये सुविधा शुरू की जा चुकी है।
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के तहत काम करने वाले सीएससी के बैंकिंग वाले केन्द्रों को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार अपडेशन के लिए को इसकी इजाजत दी है। इसके लिए सीएससी संचालकों को ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। इन सभी केन्द्रों पर आधार संसोधन का केवल 50 रूपये निर्धारित है इसके अतरिक्त कोई अन्य चार्ज नहीं देय होगा इन केन्द्रों पर आधार संसोधन के लिये किसी भी प्रकार की बुकिंग की जरुरत नहीं होगी कोई भी व्यक्ति सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कभी भी जा कर इन केंद्रों से अपना कार्य करा सकता है ।

 इन केन्द्रों से मिलेगी सुविधा 

सीएससी के द्वारा आधार कार्ड संसोधन के लिये जिले में संचालित 37 केंद्र है अगर कोई निर्धारित शुल्क से अधिक मांग करता है इसकी शिकायत आप सी.एस.सी एस. पी. वी के जिला प्रबंधक बृजेश सिंह से कर सकते है।अधिक जानकारी के लिए आप निशुल्क टोल फ्री नो 1947 पर कॉल कर सकते है या appointment.uidai.gov.in
पर जा कर केंद्र की जानकारी ले सकते है।

और नया पुराने