Breaking News

एसडीएम सगड़ी ने कंटेन्मेंट जोन का किया निरीक्षण, कोरोना से बचाव के लिए किया जागरूक, वैक्सीन लगवाने की अपील।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: कोविड-19 के चलते जनपद में युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य जारी है। जगह जगह गांव गांव में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है साथ ही साफ सफाई पर पुरजोर बल दिया जा रहा है। वहीं लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की जा रही है।
आज उप जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम गढ़वाल में कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने कंटेन्मेंट जोन में साफ सफाई का निर्देश दिया
और जागरूक करते हुए कहा कि:- साफ सफाई के साथ कोविड गाइडलाइंस का पालन अवश्य करें, किसी को सर्दी जुकाम बुखार की शिकायत हो और कोविड-19 लक्षण पाए जाते हैं।
तो तत्काल इसकी जांच कराएं। आपको तत्काल इलाज की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए निगरानी समितियां लगी हुई है।
उन्होंने वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि- आपके जीवन को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन ही एक ऐसा माध्यम है।

जिससे आप कोविड महामारी से बच सकते हैं। यह एकदम सुरक्षित है। आप सभी नागरिक जागरूक होकर वैक्सीन जरूर लगवाएं।

और नया पुराने