आज़मगढ़।
रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा
आज़मगढ़: कोरोना कर्फ्यू के बीच सदर अस्पताल में दूर दराज से आये मरीजों एवं उनके परिजनों को आये दिन भोजन की समस्या का सामना करना पड़ता है इसलिए विहिप द्वारा रोजाना जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था संगठन द्वारा करवाई जा रही है।
विहिप के विभाग अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के कार्य का आधार सेवा है और इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए लाकडाउन के प्रारम्भ से ही विहिप आर्यमगढ़ द्वारा बेसहारा व जरूरतमंदों के लिए भोजन समेत सभी जरूरी सामग्रियां उपलब्ध कराई जा रही है
इस अवसर पर उपस्थित आरएसएस विभाग केंद्र संपर्क प्रमुख एवं मंगलम होटल के मालिक सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि विहिप द्वारा जनहित में लगातार चलाये जा रहे सेवा कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है आज इसी क्रम में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड समेत अन्य स्थानों पर भर्ती 100 से ज्यादा मरीजो एवं परिवारजनों को भोजन पैकेट वितरित किए गए ।
भोजन वितरण में राजकुमार गुप्ता उर्फ पिंटू, नगर कार्याध्यक्ष अरविंद मोदनवाल, नगर उपाध्यक्ष चंदन सिंह व संजीव डालमिया,नगर सह मंत्री सूरज निषाद,विद्यार्थी सम्पर्क प्रमुख शशांक तिवारी, बजरंगदल नगर संयोजक हिमांशु राज,सह संयोजक बबलू गुप्ता,साहिल राय, अंकु गुप्ता,गौतम सोनकर,ज्ञानेश्वर गुप्ता,हरि यादव,रामभक्त हर्ष,मनोज राज,अभी निषाद,अर्पित श्रीवास्तव, अधिवक्ता मनोज सिंह,राजन गुप्ता,प्रशांत सिंह ,गौरव रघुवंशी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।