आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। जिला पंचायत क्षेत्र छपरा सुल्तानपुर वार्ड संख्या 2 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके सोकहना खालसा गावँ निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी आशीष यादव ने क्षेत्रीय जनता द्वारा दिये गए जबरदस्त समर्थन और प्यार को लेकर आभार जताते हुए कहा कि- मैं क्षेत्र की जनता का ऋणी हूं कि- मुझे अपना प्यार दुलार और जबरदस्त समर्थन दिया, फिर भी मैं 161 वोटों से हार गया, लेकिन आम जनता ने जो मुझे यह सम्मान दिया है। इससे मैं हार कर भी चुनाव जीत गया हूं।
क्योंकि मैं पहली बार आप सबके बीच आया था और इतनी छोटी सी उम्र में आप सब ने मुझे अपना बेटा भाई समझ कर तमाम राजनीतिक दिग्गजों के बीच इतना अधिक मत दिया। इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। आने वाले समय में मैं आपके बीच हमेशा बना रहूंगा और जरूरतमंदों असहाय गरीबों की मदद करता रहूंगा। मुझसे जो भी संभव मदद होगी मैं उसके लिए सदैव तत्पर रहूंगा। मैं आप सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

आशीष यादव ने अपनी ग्रामसभा सोकहना खालसा से अपनी माता सुनीता यादव को भी प्रधान पद से चुनाव लड़ाया था, जिसमें उन्होंने 364 वोटों से जीत हासिल की है। जिस पर ग्राम वासियों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि- गांव की जनता ने मेरी मां को ग्राम प्रधान के चुनाव में अपना बहुमूल्य वोट देकर जीत दिलाई। इसके लिए मैं गांव की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, और ग्राम वासियों को इस बात का विश्वास दिलाता हूं कि- गांव के विकास के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। जो भी सरकारी सुविधाएं नाली, खड़ंजा, आवास इन सबकी जिम्मेदारी हमारी होगी। मैं हर सुविधाओं को गरीबों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करूंगा।
आपको बतादें कि- आशीष यादव ने 19 वर्ष की उम्र में 2017 में पहली बार छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी से लड़कर अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी। जिसमें उन्होंने 204 मतों से जीत हासिल कर 18 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा था और अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी।उसके बाद लगातार जनता की सेवा में जुटे रहे। इस बीच उन्होंने समाजवादी पार्टी में अपनी एक अलग पहचान भी बनाई और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास का मुद्दा भी रखा था।
आशीष यादव ने बताया कि- मैं राजनीति में क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए आया हूँ। आम जनता मुझसे अपनी समस्या किसी भी वक्त कह सकती है। मुझसे जो भी बन पड़ेगा मैं उसके लिए हमेशा तैयार रहूंगा।