आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-तरवाँ
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्त/वारण्टी/ जिला बदर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज कुमार रघुवंशी के कुशल निर्देशन मे आज दिनाक 09.05.2021 को प्र0नि0 स्वतन्त्र कुमार सिह मय हमराह के थाना हाजा से बिनावर देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित अभियुक्तगण में रवाना होकर कस्बा बोंगरिया में मामूर थे कि समय करीब 08.20 बजे मुखबिर खास ने आकर बताया कि मु0अ0स0 65/2021 धारा 147/148/352/452/323/308/504/506 भा0द0वि0 थाना तरवां जनपद आजमगढ़ का वांछित अपराधी विन्ध्याचल यादव जिसके पास अवैध असलहा भी है इस समय कंचनपुर बाजार में मौजूद है कि सूचना मुखबिर पर विश्वास कर मुखबिर खास को साथ लेकर उसके बताये स्थान की ओर अविलम्ब चल दिये कि नहर पटरी पर चलते चलते कंचनपुर बाजार से करीब 100 मीटर पहले सरकारी बोलेरो को चालक के साथ किनारे खड़ी कर पैदल पैदल मुखबिर के साथ आगे बढे कि नजदीक नहर पुल से करीब 25 मीटर दूरी से मुखबिर ने एक व्यक्ति जो सफेद शर्ट व काली पैन्ट पहना था, की ओर इशारा करके बताया कि जो व्यक्ति गुमटी के आड़ में खड़ा है वही विन्ध्याचल यादव है और बताकर चला गया कि पुलिस टीम आगे बढ़ी कि उक्त व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से नहर पटरी पकड़कर भुड़कुड़ा की तरफ आगे बढ़ा कि एक बारगी दबिश देकर दौड़ाकर घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर उक्त व्यक्ति को कंचनपुर नहर पुल से करीब 40 मीटर दूरी पर नहर पटरी बहद ग्राम कंचनपुर पर पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम विन्ध्याचल यादव पुत्र किशुनदेव यादव निवासी नरायनपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष बताया और यह भी बताया कि साहब मारपीट के मुकदमें में मै आपके थाने से वांछित था तथा अवैध असलहा रखा था, इसलिये भाग रहा था कि जामा तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद तमन्चा देशी .315 बोर नाजायज, दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । बरामद असलहा व कारतूस के सम्बन्ध में अभियुक्त विन्ध्याचल यादव से प्रपत्र मांगे गये तो दिखाने से कासिर रहा। पकड़े गये अभियुक्त विन्ध्याचल यादव को उसके जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व वांछित होने मु.अ.स. 65/2021 धारा 147/148/352/452/323/308/504/506 भादवि थाना तरवां जनपद आजमगढ़ से अवगत कराकर समय करीब 08.45 बजे हिरासत पुलिस लिया गया तथा मु0अ0स066/2020 धारा 3/25 A का अपराध पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
विन्ध्याचल यादव पुत्र किशुनदेव यादव निवासी नरायनपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़
बरामदगी –
एक अदद तमन्चा देशी .315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 66/21 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट थाना तरवां जनपद आजमगढ़ ।
अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0स0 65/2021 धारा 147/148/352/452/323/308/504/506 भा0द0वि0 थाना तरवां जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्र0नि0 स्वतंत्र कुमार सिंह मय हमराह थाना तरवां आजमगढ़