आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना फूलपुर
आज़मगढ़। दिनांक 23.04.2021 को वादिनी द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि मेरी पुत्री को एक गांव का लड़का बहला-फुसलाकर लेकर भाग गया है के संबंध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में उ0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराह के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र में मामुर थे कि उ0नि0 को प्रभारी निरीक्षक फूलपुर द्वारा अवगत कराया गया कि मु0अ0सं0 61/2021 धारा 363/366 भा0द0वि से सम्बन्धित अभि0 व पीड़िता को थाना शांहगंज जनपद जौनपुर के पीआरवी 3810 के कर्म0गण द्वारा इवेन्ट की सूचना पर थाना शाहंगज जनपद जौनपुर मे लाया गया है जिसके समबन्ध मे SHO थाना शाहंगज जनपद जौनपुर द्वारा अवगत कराया गया इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराही कर्मचारी गण के थाना हाजा से प्रस्थान कर रास्ते मे ही पीड़िता की माता को जरिये उचित माध्यम बरामदगी के सम्बन्ध मे अवगत कराकर थाना शाहगंज पहुँचने के कहा गया उ0नि0 मय हमराहियान थाना शांहगंज जनपद जौनपुर पहुँचे तो थाना परिसर मे मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़िता व अभि0 के साथ पीडित की माता / वादिनी मौजूद मिले पूछने पर पीड़िता की माता द्वारा बताया गया कि साहब यहि वो लड़का है जो दिनांक 23/4/2021 को मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था इतमिनान होने पर हिरासत पुलिस मे लिया गया।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर रहा है ।
सम्बन्धित मुकदमा - मु0अ0सं0 61/2021 धारा 363,366 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त- 1.प्रियाशु उर्फ ऋषु निवनासी ग्राम ताखा पश्चिम थाना शाहंगज जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह (प्रभारी चौकी अम्बारी )
2. का0 सतीश कुमार थाना फूलपुर
3. म0का0 सुनैना वर्मा थाना फूलपुर