आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बिलरियागंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 01.05.2021 को मय फोर्स के तहत तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के दृष्टीगत देखभाल क्षेत्र जैगहा बाजार में मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा मु0अ0सं0 77/2021 धारा 386 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त की तरफ इशारा करके हट बढ गया कि पुलिस वालो द्वारा रोड के किनारे खड़े व्यक्ति के पास अचानक पहुंचकर नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम विरेन्द्र यादव पुत्र रामसमुझ यादव सा0 सरदहा थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ बताया नाम पता तस्दीक होने पर अपराध का बोध कराते हुए कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 06.30 बजे वजाफ्ता हिरासत पुलिस लिया गया। अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 77/2021 धारा 386 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
पूछताछ विवरणः-अभियुक्त द्वारा अपने किये गये कृत के लिए माँफी मांग रहा है व अपनी सफाई मा0 न्यायालय मे देने को कह रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
विरेन्द्र यादव पुत्र रामसमुझ यादव सा0 सरदहा थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
घटनास्थल-
जैगहा बाजार
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1-थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2- का0 पप्पू अली थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
3- का0 आनन्द कुमार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
4- म0का0 शालिनी देवी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
5- म0का0 आरती सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।