आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- मेहनगर
आज़मगढ़:- दिनांक 26.05.21 समय करीब 14.00 बजे ग्राम चन्दनी मे जमीनी सम्बन्धित विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर वादी कुल गौरव सिंह के पिता रामनवल सिंह उम्र 55 वर्ष को अभियुक्त ओमप्रकाश सिहं के ललकारने पर अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिहं द्वारा वादी के पिता रामनवल सिंह को गोली मार दी गयी गोली रामनवल सिंह के दाहिने जांघ पर लगी , वादी श्री कुलगौरव सिहं के लिखित तहरीर पर दिनांक 26.05.2021 को ही थाना स्थानीय मु0अ0सं0 103/21 धारा 307/352/504 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत होकर निरी0 अपराध राजेश कुमार मिश्रा द्वारा विवेचना प्रचलित है ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस आधिक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल पर्यवेक्षण निरीक्षक अपराध राजेश कुमार मिश्र मय हमराहियान के थाना हाजा से प्रस्थान होकर देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन तलाश वांछित अभियुक्त व मु0अ0सं0 103/21 धारा 307/323/352/504 भा0द0वि0 की विवेचना मे मामूर होकर अभियुक्त ओमप्रकाश सिंह को दबिश देकर अभियुक्त के घर ग्राम चन्दनी से कारण गिरफ्तारी व जुर्म से अवगत कराते हुए समय करीब 07.15 बजे गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ का विवरण-अभियुक्तओमप्रकाश सिंह पुत्र स्व0 सीता राम सा0 चान्दनी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपनी सफाई जरिये अधिवक्ता मा0 न्यायालय देना बता रहे है।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 103/21 धारा 307/323/352/504 भादवि थाना मेहनगर जनपद आजमगढ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1.ओमप्रकाश सिंह पुत्र स्व0 सीता राम सा0 चान्दनी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- निरीक्षक अपराध राजेश कुमार मिश्र मय हमराह थाना- मेंहनगर, आजमगढ़।
