Breaking News

अतरौलिया: चोरी की दो मोटरसाईकिल के साथ दो आपचारी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अतरौलिया

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक  आज़मगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित, इनामिया,अवैध शराब बिक्री के  अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर महेन्द्र कुमार शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज पाण्डेय  अतरौलिया  आजमगढ़  के  कुशल निर्देशन में दिनांक 28.05.2021 को SI जीतेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह का0 उमेश सिंह के थाने से रवाना होकर चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में लोहरा पश्चिम गेट के पास मौजूद थे तभी SI रविन्द्र प्रताप यादव मय हमराह का0 अमित जायसवाल व का0 राजन कुमार के आये जिनसे क्षेत्र मे हो रही मोटर साइकिलों की चोरी के सम्बन्ध में बातचीत की जा रही थी तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि दो लड़के दो चोरी की मोटर साइकिल लेकर अम्बेडकर नगर से लोहरा गाँव होकर लोहरा गेट की तरफ मोटर साइकिल लेकर बेचने के लिये जाने वाले है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके हमराही/अधि0 कर्म0गणों को सूचना से अवगत कराकर गेट की आड़ लेकर छिप गये और मोटर साइकिल लेकर आने वाले अभि0 गणों का इन्तजार करने लगे तभी लोहरा गाँव की तरफ से दो मोटर साइकिल आती हुयी दिखाई दी जब दोनों मोटर साइकिल सवार व्यक्ति गेट के नजदीक पहुचे तो पुलिस वाले अचानक आड़ से निकलकर उन दोनों को रुकने का इशारा किये तो दोनों मोटर साइकिल सवार अपनी अपनी मोटर साइकिल मोडकर पीछे मुडकर भागना चाहे तो दोनों आपस मे टकराकर वही पर गिर पड़े तत्परता दिखाते हुये पुलिसवाले उन दोनों को घेरघार कर मौके पर ही दोनों मोटरसाइकिलो के साथ पकड़ लिये। पकडे गये दोनों व्यक्तियों का जब नाम पता पूछा गया तो होण्डा साइन पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम विकास सिंह  थाना कटका जिला अम्बेडकर नगर उम्र 16 वर्ष तथा हीरो स्पलेण्डर प्रो लिये व्यक्ति ने अपना नाम गोलू उर्फ पिन्टु पुत्र जालिम थाना कटका जिला अम्बेडकर नगर बताया। जब उम्र के बारे मे पूछा गया तो अपनी उम्र 15 वर्ष बताया। पकडे गये दोनों व्यक्तियों से जब भागने का कारण पूछा गया तो दोनो ने बताया कि साहब हम दोनों के पास जो मोटर साइकिल लिये है यह दोनो चोरी की है। इसलिये हमलोग पकड़े जाने के डर से भाग रहे थे हम दोनों लोग एक साथ मिलकर दोनों मोटर साइकिल को दिनांक 26-05-21 की रात ग्राम मडहरा अम्बेडकर नगर से  बारात से चुराये थे और आज हम दोनों, दोनों मोटरसाइकिल की बेचने के लिये बुढनपुर जा रहे थे। पकडे गये दोनों व्यक्तियों से कडाई से पूछताछ की गयी तो बताये कि हमलोग अपना खर्च चलाने के लिये मोटर साइकिल चुराकर उनका नम्बर तोड़ देते  है और दूसरे को ले जाकर बेच देते है। गिरफ्तार बाल अपचारी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0  79/21 धारा
 41/411/419/420 IPC थाना अतरौलिया  जनपद आजमढ़  
गिरफ्तार बाल अपचारी-
1. विकास सिंह  पुत्र रामजीत सिंह निवासी सिघौरिया दुलहुपुर थानाकटका जिला अम्बेडकर नगर उम्र 16 वर्ष
2.गोलू उर्फ पिन्टु पुत्र जालिम निवासी सिघौरिया दुलहुपुर थाना कटका जिला अम्बेडकर नगर उम्र 15 वर्ष  

बरामदगी  –

1. हीरो स्पलेण्डर मोटर साइकिल 2.होण्डा साइन मोटर साइकिल

गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम  का विवरण –

1. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह थाना अतरौलिया आजमगढ़
2. उ0नि0 रविन्द्र प्रताप यादव थाना अतरौलिया आजमगढ़
3. का0 उमेश सिंह थाना अतरौलिया आजमगढ़
4. का0 अमित जायसवाल  थाना अतरौलिया आजमगढ़
5. का0 राजन कुमार थाना अतरौलिया आजमगढ़

और नया पुराने