Breaking News

निजामाबाद: नाबालिग बच्ची से छेड़खानी के अभियोग में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद

आज़मगढ़: दिनांक 27.05.21 को थाना क्षेत्र निजामाबाद निवासिनी एक महिला ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि मेरी पुत्री बगीचे में गई थी जिसके साथ लालजीत सोनकर उर्फ साधू पुत्र स्व0 सीताराम साकिन परसहा थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा छेड़खानी की गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 115/21 धारा 354(ख) भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त मुकदमें में नामजद अभियुक्त  की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशकर सिह मय हमराहीयान के कोविड कोरोना के गाइडलाइन के अनुपालन मे सब्जी मण्डी कस्बा निजामाबाद मे मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त लालजीत सोनकर उर्फ साधू पुत्र स्व0 सीतारामसाकिन परसहा थाना निजामाबाद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराहीयान के अभियुक्त के घर पर पहुचे तो अभियुक्त पुलिस बल को देखकर भागना चाहा जिसे घेरकर मौके पर ही समय करीब 08.40 बजे सुबह पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम लालजीत सोनकर उर्फ साधू पुत्र स्व0 सीतारामसाकिन परसहा थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताया । गिरफ्तार अभियुक्त को उसको अपराध से बोध कराते हुए चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 115/21 धारा 354(ख)भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त

लालजीत सोनकर उर्फ साधू पुत्र स्व0 सीतारामसाकिन परसहा थाना निजामाबाद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक श्री शिवशकर सिह  मय हमराहीयान  थाना निजामाबाद जनपद आमजगढ

और नया पुराने