Breaking News

बिलरियागंज: चोरी की मोटरसाईकिल मोटरसाईकिल के साथ चोर गिरफ्तार,अवैध तमंचा व कारतूस बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-बिलरियागंज

 आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 28.05.2021 को मय फोर्स के तलाशी वांछित अपराधी व वाहन चोर की गिरफ्तारी में मामूर होकर कासिमगंज बाजार में मौजूद थे उसी दौरान जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर साईकिल लेकर बिलरियागंज से आजमगढ़ बेचने के लिये जा रहा है ।
इस सूचना पर नसीरपुर बाजार में मौजूद उ0नि0 कन्हैयालाल मौर्य हमराह का0 संजीव सिंह को तलब कर मकसद बताते हुए नसीरपुर मेन सड़क पर ही सदिग्ध व्यक्तियो/वाहनो की चेकिंग करने लगे समय करीब 08.40 बजे के आस पास एक मोटरसाईकिल पर बड़ी तेजी से बिलरियागंज के तरफ से आती दिखाई दिया । उन्हे नसीरपुर चौराहे पर रोकने का प्रयास किया गया तो तेजी से मोटरसाईकिल को लेकर ग्राम मोहम्मदपुर के तरफ भागने लगे कि पुलिस बल द्वारा तेजी से उक्त मोटरसाईकिल का पीछा कर घेरकर पकड़ लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता पुछने पर अपना नाम अबुशाद खां पुत्र सफीक खाँ निवासी कस्बा व थाना बिलरियागंज, जपनद आजमगढ़ बताया । जामा तलाशी में उसके पास एक अदद तमंचा .303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद हुआ । भागने का कारण बताया कि जिस मोटरसाईकिल से मै आ रहा था उस मोटर साईकिल को दिनांक 26.05.2021 को रात्रि में करीब 10.30 बजे कासिमगंज से अबु होजैफा के घर के सामने से चुराया था । जिसके सम्बन्ध में थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 91/2021 धारा 379,411 भा0द0वि0 पंजीकृत है । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय मु0अ0सं0 95/2021 धारा 3/7/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 95/2021 धारा 3/7/25 शस्त्र अधिनियम थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

अपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 91/2021 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 158/2020 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

अबुशाद खां पुत्र सफीक खाँ निवासी कस्बा बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जपनद आजमगढ़ ।

बरामदगी

1.एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर ।
2. मोटरसाईकिल पैसन प्रो रजिस्ट्रेशन न0 यूपी0 50 AF 0658  ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

1-थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
2- उ0नि0 कन्हैया लाल मौर्य मय हमराह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने