Breaking News

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर किया गया पत्रकारों का सम्मान।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज विषम परिस्थिति में पत्रकारिता का कार्य अत्यंत कठिन और दुष्कर: अंकित जायसवाल (युवा समाजसेवी)

आज़मगढ़: हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जीयनपुर नगर पंचायत में युवा समाजसेवी अंकित जायसवाल ने अपने आवास पर आज पत्रकारों को सम्मानित हुए कहा कि- पत्रकार समाज का आईना होता है, जिसके चलते शासन प्रशासन संज्ञान में लेकर कार्यवाही करता है। पत्रकारिता देश की प्रगति उत्थान और उसके उदय में अहम योगदान करती है। आज विषम परिस्थिति में पत्रकारिता का कार्य अत्यंत कठिन और दुष्कर है। इस विषम परिस्थितियों में भी रह कर पत्रकार देश में घटित होने वाली घटनाओं का जीवंत चित्रण करके समाज को परोसते है। समाज को जागरूक करने के लिए देश हित में सराहनीय कार्य पत्रकारों द्वारा किए जाते हैं। कोरोना काल मे जिस तरह से पत्रकारों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर खबरें आम जनमानस तक पहुंचाते रहे, उसे भुलाया नहीं जा सकता।
आज पत्रकारिता दिवस के अवसर पर हमने क्षेत्र के पत्रकारों को कोविड से बचाव हेतु मास्क, और पत्रकार का हथियार कहे जाने वाली "कलम" देकर सम्मानित किया, साथ ही ईश्वर से प्रार्थना है कि आने वाले समय मे पत्रकारिता को और भी बेहतर आयाम मिलेगा।
इस दौरान जीत बहादुर लाल श्रीवास्तव, डब्लू मिश्रा, वीर सिंह , आदित्य चतुर्वेदी , अंकित सिंह, अरशद अहमद ,नीतीश जयसवाल,जितेंद्र यादव, शिवम जयसवाल, फहद खान, मुलायम सिंह, बृजेश गोंड़, आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने