Breaking News

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्त्ता विवेक सिंह ने स्थानीय पत्रकारों का किया सम्मान।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़ - हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर समाजसेवी विवेक सिंह द्वारा स्थानीय पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए सम्मान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें महाराजगंज क्षेत्र के सभी पत्रकारों को आमंत्रित कर उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विवेक सिंह मित्र मंडली के कई साथी उपस्थित रहे। पत्रकारों को सम्मानित करते हुए उन्होंने पत्रकारों के संघर्ष और समाज में उनकी महत्ता बताते उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि- पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और जो भी समस्याएं अधिकारियों और समाज की निगाह से बच जाती है, उन समस्याओं पर पत्रकार कर्तव्य भाव से ध्यान आकृष्ट कराते हैं। इस कोरोना काल में जिस तरह से अपनी जान को जोखिम में डालकर समाचार का कवरेज करने का कार्य पत्रकार बंधुओं ने किया है वह सराहनीय है।

और नया पुराने