आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: कोरोना वायरस का संक्रमण अब हवा में अपना पैर फैला चुका है ऐसे में लोगों को अपने घरों में योग और यज्ञ का सहारा लेना चाहिए योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी तो वही यज्ञ से वातावरण की शुद्धि होगी l
योग मंच के रवि प्रकाश यादव इन दिनों कोरोना से बच बचाव के लिए गांव गांव जाकर लोगों को योग पूर्व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को योग का फायदा बता रहे हैं और साथ ही साथ वातावरण को शुद्ध रखने के लिए यज्ञ करने के लिए भी जागरूक कर रहे हैं
आज सठियांव के शाहगढ़ गांव में उन्होंने ग्राम वासियों को योग के फायदे बताएं और यज्ञ हवन भी किए इस दौरान उन्होंने हवन के फायदे बताते हुए कहा कि हवन के दुआ से प्रदूषण से मुक्ति मिलती है प्राण में संजीवनी शक्ति का संचार होता है
इस समय कोरोना महामारी में सभी को अपने घरों में आम की लकड़ी नीम की लकड़ी गिलोय मुलेठी अजवाइन कपूर और गाय का घी का मिश्रण करके यज्ञ हवन जरूर करना चाहिए इससे घर का वातावरण शुद्ध होगा साथ ही साथ यज्ञ में डाली गई जड़ी बूटियों की आहुति से विषाणु से भी मुक्ति मिलेगी यज्ञ हवन के साथ कोई मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ध्वनि तरंगे उत्पन्न होते हैं जिससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है
इस अवसर पर रोहित ,राजबहादुर ,अशोक, निशांत ,सुभाष आदि उपस्थित रहे।