आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक अजीबो - गरीब घटना को अंजाम दिया ,चोरों ने तो पहले निमंत्रण में आए युवक की बाइक को गायब किया , फिर उसके बाद क्षतिग्रस्त हालत में उसे रजादेपुर नहर पुल के पास फेंक दिया। मिली जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली के करेला गांव निवासी छवि चंद्र मौर्या पुत्र रामानंद मौर्या बुधवार की देर शाम पड़ोसी गांव बलुआ में रुदल यादव की लड़की की शादी में निमंत्रण देने गए थे । जैसे ही बाइक खड़ी कर दरवाजे पर पहुंचे की , बाइक को चोरों ने गायब कर दिया। काफी खोजबीन के बाद जब कहीं पता नही चला तो पीड़ित द्वारा डायल 112 नंबर को सूचना दी गई । पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की ,वही दूसरे दिन सुबह चोरी की हुई बाइक रजादेपुर कोमल साहू विद्यालय के बगल में खेत में क्षतिग्रस्त हालत में देखी गई। लेकिन चोरों ने उसका दोनों अगला और पिछला पहिया ,बैटरी बॉक्स तोड़कर बैटरी निकाली थी, लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंचे छविचंद मौर्या ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना दर्ज कर बाइक को छविचंद मौर्य को सुपुर्द कर दिया।