Breaking News

मार्ग दुर्घटना में फार्मासिस्ट की मौत, कोहराम।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रविंद्र सिंह पटेल पुत्र श्री भागवत सिंह पटेल उम्र 40 वर्ष लगभग निवासी कईता थाना जीयनपुर जो वाराणसी में किसी सरकारी हॉस्पिटल पर फार्मासिस्ट के पद पर संविदा पर नियुक्त थे। देर शाम बाइक से वाराणसी से घर आ रहे थे की जीयनपुर कोतवाली के जमीन हरखोरी गांव के समीप आजमगढ़ --दोहरीघाट मार्ग पर सड़क किनारे पहले से ट्रक खड़ी थी कि बाइक ट्रक के पीछे से घुस गई ।जिससे बुरी तरह से घायल होंगे और ब्लड अधिक निकल जाने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
किसी ने जीयनपुर कोतवाली को सूचना दी जिस पर जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था वहीं मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था ।मृतक की एक पुत्री और एक पुत्र है। मृतक की माता का नाम निर्मला देवी व पत्नी का नाम अनामिका देवी है घर पर लोगों को सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया एवं ग्रामीणों का तांता घर पर लगा हुआ है।

और नया पुराने