आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मुबारकपुर
आज़मगढ़: दिनांक 27.05.2021 को थाना क्षेत्र मुबारकपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाना मुबारकपुर पर शिकायत दर्ज करायी कि मेरी पुत्री को आरोपी आये दिन परेशान करता है तथा छेड़खानी करता है जिसकी शिकायत उसके परिजन को किया गया तो उल्टे ही उसके परिजन मुझे गाली – गुप्ता दिया तथा मारने के लिए दौड़ा लिये । उसके पश्चात दिनांक 24.05.2021 को मेरी पुत्री अपने कमरे में सो रही थी कि समय 03.00 बजे रात्रि में आरोपी घर में घुस गया तथा मेरी पुत्री के साथ छेड़खानी करने लगा शोल गुल पर आरोपी भाग गया । सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 114/2021 धारा 354क,352,452,504भा0द0वि0 व 7/8 पास्को एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर श्री अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में दिनांक- 27.05.2021 को थाना मुबारकपुर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि मु0अ0सं0- 114/2021 धारा 354क,352,452,504भा0द0वि0 व 7/8 पास्को एक्ट का वॉछित अभियुक्त ओसामा पुत्र नूर आलम सा0 नयापुरा कस्बा मुबारकपुरथाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ कही जाने के फिराक में रोडवेज पर खड़ा है इस सूचना पर थाना मुबरकपुर पुलिस टीम द्वारा तत्परता करते हुए रोडवेज चौराहे पर पहुचा जहां उक्त अभियोग का वांछित अभियुक्त ओसामा पुत्र नूर आलम सा0 नयापुरा कस्बा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को समय 19.05 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 114/2021 धारा 354क,352,452,504भा0द0वि0 व 7/8 पास्को एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अभियुक्त ओसामा पुत्र नूर आलम सा0 नयापुरा कस्बा मुबारकपुरथाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण
1. उ0नि0 कमल नयन दुबे चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
2. हे0का0 रविन्द्र कुमार सिंह, चौकी कस्बा मुबारकपुर थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़।
थाना-मुबारकपुर
मुबारकपुर: अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: दिनांक 19.05.2021 को आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि आवेदक की पुत्री दिनांक 17/18.05.2021 को समय करीब रात्रि 12.00 बजे से ही लापती है । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर श्री अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में विवेचना से गुमशुदा लड़की कि बरामदगी से ज्ञात हुआ कि घटना कि रात को आवेदक की पुत्री शौच करने बाहर गयी उसी बीच गांव के ही 1. यशवंत पुत्र केवल चौहान 2. सोनू पुत्र सतीश चौहान निवासीगण लाड़ो पो0 बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी के पुत्री को अगवा कर 7 दिनो तक कमरे के अन्दर कैद करके दुष्कर्म किये । पीड़िता के बयान के आधार पर अभियोग में धारा 366, 376(D) भादवि0 व 3 /4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । तत्पश्चात उक्त अभियोग में थाना मुबारकपुर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त कही भागने के फिराक में बनकट बाजार में खड़ा है इस सूचना पर थाना मुबरकपुर पुलिस टीम द्वारा तत्परता करते हुए बनकट बाजार पहुचा जहां उक्त अभियोग का वांछित अभियुक्त सोनू चौहान पुत्र सतीश चौहान निवासी लाड़ो पो0 बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक 27.05.2021 समय 19.05 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0- 109/2021 धारा 363,366,376Dभा0द0वि0 व 3/4 पास्को एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
सोनू चौहान पुत्र सतीश चौहान निवासी गण लाड़ो पो0 बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण
1. उ0नि0 मधुसुदन चौरसिया चौकी प्रभारी बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 आत्मानन्द शाक्य, चौकी बनकट थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़
थाना-मुबारकपुर
मुबारकपुर: छेड़खानी का वॉछित अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: दिनांक 27.05.2021 को आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी पुत्री दिनांक 25.05.2021 को अपने कमरे में सो रही थी कि समय 12.00 बजे रात्रि में आरोपी सीढ़ी के रास्ते घर में घुस गया तथा आवेदक के पुत्री के साथ छेड़खानी करने लगा शोल–गुल पर आरोपी भाग गया । इस सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 115/2021 धारा 354क,452,भा0द0वि0 व 7/8 पास्को एक्ट पर पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर श्री अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में आज दिनांक 28.05.2021 को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार थाना मुबारकपुर मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0- 115/2021 का वॉछित अभियुक्त दिनेश सरोज पुत्र अवधेश सरोज सा0 बिन्द मठिया थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ कही जाने के फिराक में गुजरपार पुल पर खड़ा है । इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराह द्वारा गुजरपार पुल के पास पहुचे जहां उक्त अभियोग का वांछित अभियुक्त दिनेश सरोज पुत्र अवधेश सरोज सा0 बिन्द मठिया थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को समय 09.50 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-115/2021 धारा 354क,452,भा0द0वि0 व 7/8 पास्को एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
दिनेश सरोज पुत्र अवधेश सरोज सा0 बिन्द मठिया थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण
1. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 नागेन्द्र प्रसाद थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़
पुलिस लाइन्स आजमगढ के बहुउद्देशीय हाँल मे हुआ दीक्षान्त कार्यक्रम का आयोजन।
आज़मगढ़: आज दिनांक 28.05.2021 को जनपद आजमगढ रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हाँल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया । जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 180 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा पुलिस लाइन में शपथ ग्रहण किया गया।
मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ परिक्षेत्र आजमगढ सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा दिक्षांत परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया गया व दिक्षांत परेड़ का निरीक्षण किया गया । प्रशिक्षण के दौरान अन्तःकक्षीय सम्पूर्ण विषय व वाह्य कक्षीय सम्पूर्ण विषयो में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर सबसे अधिक अंक पाने वाले रिक्रूट आरक्षी क्रमशः रोहित यादव और प्रवीण कुमार दूबे तथा सर्वांग सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाला प्रशिक्षु आरक्षी शुभम मिश्रा सहित कुल 31 लोगो को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय परेड़ कमाण्डर के रूप में क्रमशः रिक्रूट आरक्षी शुभम तिवारी,नितीष कुमार सिंह तथा दीपक सेन रहे।
तत्पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ परिक्षेत्र आजमगढ सुभाष चन्द्र दूबे तथा पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को ईमानदारी एवं परिश्रम का पाठ पढाते हुए बताया कि पुलिस बल का हिस्सा बनने के बाद आपकी समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ जाती है । जीवन में अनुशासन सफलता का मूल मंत्र है । साथ ही साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ,अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जयसवाल, क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सगडी गोपाल स्वरूप वाजपेयी, प्रतिसार निरीक्षक प्रमोद दूबे, आर0टी0सी0 प्रभारी राकेश सिंह व आईटीआई/पीटीआई उपस्थित रहे ।
थाना-फूलपुर
फूलपुर:दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: दिनांक 13.05.2021 राजदेव पुत्र कन्हैयालला साकिन जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर गाली गुप्ता देते हुए लाठी,डण्ड़ा एवं धारदार हथियार से मुझे तथा परिजनों पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिये जिससे सभी मजरूबानों का मौके पर बेहोश हो जाना तथा इलाज के दौरान जाते समय भतीजे दीपक की मृत्यु हो गयी व धमकी देने के सम्बन्ध में शिकायत कि जिसके अधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 74/21 धारा 147,148,149,323,352,307,308,304,504,506 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ बनाम 1. अरविन्द कुमार पुत्र स्व0 गोला आदि 09 नफर नामजद के पंजीकृत कर विवेचना निरी0 अपराध श्री अवधेश कुमार अवस्थी को सुपुर्द हुआ था । उक्त मुकदमा मं7 पूर्व में ही 06 अभियुक्ता को गिरफ्तार कर चालान किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक श्री रत्नेश कुमार सिंह थाना फूलपुर आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 28.05.2021 को मुखबीर खास की सूचना के अधार पर निरी0अपराध श्री अवधेश कुमार अवस्थी मय हमराही द्वारा उपरोक्त मुकदमे में वांछित 02 नफर अभियुक्त 1. अशोक 2. अरविन्द कुमार पुत्रगण स्व0 गोला साकिनान जगदीशपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ को जगदीशपुर पेट्रोल पम्प के पास से समय़ करीब 07.40 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त अशोक कुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाडी को बरामद किया गया तत्पश्चात गिरफ्तार अभियुक्तगणो का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
सम्बन्धित मुकदमा
मु0अ0सं0 74/21 धारा 147,148,149,323,352,307,308,304,504,506 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अशोक कुमार पुत्र स्व0 गोला निवासी जगदीशपुर थाना फूलपुर आजमगढ़
2. अरविन्द कुमार पुत्र स्व0 गोला निवासी जगदीशपुर थाना फूलपुर आजमगढ़
बरामदगी
धटना में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाडी
गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम
1.निरी0अपराध श्री अवधेश कुमार अवस्थी मय हमराह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।
थाना-निजामाबाद
निजामाबाद: नाबालिग बच्ची से छेड़खानी के अभियोग में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: दिनांक 27.05.21 को थाना क्षेत्र निजामाबाद निवासिनी एक महिला ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि मेरी पुत्री बगीचे में गई थी जिसके साथ लालजीत सोनकर उर्फ साधू पुत्र स्व0 सीताराम साकिन परसहा थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा छेड़खानी की गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 115/21 धारा 354(ख) भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त मुकदमें में नामजद अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशकर सिह मय हमराहीयान के कोविड कोरोना के गाइडलाइन के अनुपालन मे सब्जी मण्डी कस्बा निजामाबाद मे मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त लालजीत सोनकर उर्फ साधू पुत्र स्व0 सीतारामसाकिन परसहा थाना निजामाबाद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराहीयान के अभियुक्त के घर पर पहुचे तो अभियुक्त पुलिस बल को देखकर भागना चाहा जिसे घेरकर मौके पर ही समय करीब 08.40 बजे सुबह पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम लालजीत सोनकर उर्फ साधू पुत्र स्व0 सीतारामसाकिन परसहा थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताया । गिरफ्तार अभियुक्त को उसको अपराध से बोध कराते हुए चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 115/21 धारा 354(ख)भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
लालजीत सोनकर उर्फ साधू पुत्र स्व0 सीतारामसाकिन परसहा थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक श्री शिवशकर सिह मय हमराहीयान थाना निजामाबाद जनपद आमजगढ
थाना-बिलरियागंज
बिलरियागंज: चोरी की मोटरसाईकिल मोटरसाईकिल के साथ चोर गिरफ्तार,अवैध तमंचा व कारतूस बरामद।
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 28.05.2021 को मय फोर्स के तलाशी वांछित अपराधी व वाहन चोर की गिरफ्तारी में मामूर होकर कासिमगंज बाजार में मौजूद थे उसी दौरान जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर साईकिल लेकर बिलरियागंज से आजमगढ़ बेचने के लिये जा रहा है । इस सूचना पर नसीरपुर बाजार में मौजूद उ0नि0 कन्हैयालाल मौर्य हमराह का0 संजीव सिंह को तलब कर मकसद बताते हुए नसीरपुर मेन सड़क पर ही सदिग्ध व्यक्तियो/वाहनो की चेकिंग करने लगे समय करीब 08.40 बजे के आस पास एक मोटरसाईकिल पर बड़ी तेजी से बिलरियागंज के तरफ से आती दिखाई दिया । उन्हे नसीरपुर चौराहे पर रोकने का प्रयास किया गया तो तेजी से मोटरसाईकिल को लेकर ग्राम मोहम्मदपुर के तरफ भागने लगे कि पुलिस बल द्वारा तेजी से उक्त मोटरसाईकिल का पीछा कर घेरकर पकड़ लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता पुछने पर अपना नाम अबुशाद खां पुत्र सफीक खाँ निवासी कस्बा व थाना बिलरियागंज, जपनद आजमगढ़ बताया । जामा तलाशी में उसके पास एक अदद तमंचा .303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद हुआ । भागने का कारण बताया कि जिस मोटरसाईकिल से मै आ रहा था उस मोटर साईकिल को दिनांक 26.05.2021 को रात्रि में करीब 10.30 बजे कासिमगंज से अबु होजैफा के घर के सामने से चुराया था । जिसके सम्बन्ध में थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 91/2021 धारा 379,411 भा0द0वि0 पंजीकृत है । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय मु0अ0सं0 95/2021 धारा 3/7/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 95/2021 धारा 3/7/25 शस्त्र अधिनियम थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 91/2021 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 158/2020 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अबुशाद खां पुत्र सफीक खाँ निवासी कस्बा बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जपनद आजमगढ़ ।
बरामदगी
1.एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर ।
2. मोटरसाईकिल पैसन प्रो रजिस्ट्रेशन न0 यूपी0 50 AF 0658 ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1-थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2- उ0नि0 कन्हैया लाल मौर्य मय हमराह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
थाना-निजामाबाद
चोरी के 20 शीशी 8 PM अंग्रजी शराब के साथ चोर गिरफ्तार।
आज़मगढ़: दिनांक 26.05.21 को विकास पुत्र रामचन्दर निवासी पकड़ी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के अग्रेजी शराब की दुकान मे घुसकर एक पेटी शराब चोरी करने के सम्बंघ में दिनांक 27.05.21 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 113/21 धारा-457,380 ,411भादवि पंजीकृत किया गया था । जिसमें अभियुक्त सनोज पुत्र सन्तलाल साकिन कबीरपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ प्रकाश में आया ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर दर्ज चोरी के मुकदमें के अनावरण हेतु निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 2805.2021 को उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे बाद मुकदमा उपरोक्त मे साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आये 01 नफर अभियुक्त सनोज पुत्र सन्तलाल साकिन कबीरपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ को मुखबिरकी सूचना पर उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे मय हमराह का0 शुभम चौधरी द्वारा मुहम्मदपुर पुलिया पर समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया । जामा तलाशी से उसके पास से एक झोले मे 20 शीशी 8 PM बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 113/21 धारा-457,380 ,411 भादवि थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
सनोज पुत्र सन्तलाल साकिन कबीरपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
बरामदगी
20 शीशी 8 PM
गिरफ्तार करने वाली टीम
उ0नि0 रत्नेश कुमार दुबे मय हमराह थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ ।
थाना-कोतवाली
कोतवाली: 12 अदद चोरी के मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़ : पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय के कुशल निर्देशन में उ0नि0 कमलकान्त वर्मा चौकी प्रभारी रोडवेज मय हमराह का0 अंजनी सिंह मय कोबरा रोडवेज चौकी हे0का0 ज्योतिष कुमार यादव , का0 इन्द्रराज यादव थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ की पुलिस टीम द्वार मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 28.05.2021 को समय 08.45 बजे बवाली मोड़ से एक नफर अभियुक्त अमित कुमार पुत्र अच्छेलाल उर्फ अच्छई साकिन राहुल नगर मड़या थाना कोतवाली आजमगढ़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से थाना हाजा पर पूर्व में पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित 12 अदद मोबाइल व 820 रू0 बरामद किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 69/21 धारा 457/380 /411 भादवि व मु0अ0सं0 157/21 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ पर पहले से पंजीकृत है ।अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है ।
पूर्व में पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0 69/21 धारा 457/380 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 157/21 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अमित कुमार पुत्र अच्छेलाल उर्फ अच्छई साकिन राहुल नगर मड़या थाना कोतवाली आजमगढ़
बरामदगी माल का विवरण
12 अदद मोबाइल जिसका आईएमईआई नं0 क्रमशः-1. 35943110911132827106 2. 3594321091112827104 , 3. 35454310148395618, 4. 857756102769888, 5. 358590106102577817, 6. 358885070419983, 7. 69040633643, 8. 910561300603313, 9. 911538456128963, 10. 911555751656084, 11. 911333452309050 , 12. I Pro जिसका कवर नहीं खुल रहा है।
2. पैसा 820 रू0 बरामद हुआ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण
उ0नि0 कमलकान्त वर्मा चौकी प्रभारी रोड़वेज मय हमराह जनपद आजमगढ।
थाना- महराजगंज
महराजगंज: 20 ली0 अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़ : अवैध शराब बनाने व बेचने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन मे आज दिनांक 28.5.21 को उ0नि0 राजेश प्रसाद मय हमराही का0 अंकित मिश्रा के देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग तलाश वारन्टी में कस्बा महराजगंज मे मामूर थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली की एक व्यक्ति परशुरामपुर से महराजगंज की तरफ अवैध शराब लेकर आ रहा है इस सूचना पर उ0नि0 व मय हमराही मय मुखवीर के साथ रामपुर कटया पेट्रोल पम्प के पास आड़ लेकर आने-जाने वाले व्यक्ति कि निगरानी करने लगे कुछ ही देर में एक व्यक्ति हाथ में पिपिया लिये हुए परशुरामपुर की ओर से आता दिखाई दिया पिपिया लेकर आता हुआ व्यक्ति ज्यों हि रामपुर कटया पेट्रोल पम्प पर पहुँचा कि पुलिस बल द्वारा घेर कर समय 11.40 बजे पकड़ लिये । पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम तुफानी सैनी S/O रामलखन सैनी ग्राम-इन्द्रानगर कस्बा महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया दाये हाँथ मे लिये पिपिया के बारे में पुछा गया तो बताया कि पिपिया में 20 लीटर अवैध शराब है हम इसे बेचने जा रहे थे इसे बेच कर परिवार का जीवनयापन करते है । पिपिया का ढक्कन खोल कर सुंघा गया तो उसमें शराब जैसी गन्ध आ रही थी । जिसे कब्जा पुलिस में लिया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 161/21 धारा 60 Ex. Act पंजीकृत कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
तुफानी सैनी S/O रामलखन सैनी ग्राम-इन्द्रानगर कस्बा महराजगंज जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 161/21 धारा 60 Ex. Act थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी
20 ली0 अवैध शराब
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 राजेश प्रसाद मय हमराह का0 अंकित मिश्रा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
जनसुविधा केन्द्रों के माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों, श्रमिकों व ग्रामीण व्यक्तियों के वैक्सीनेशन हेतु आनलाईन पंजीकरण।
आजमगढ़ 28 मई-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधा केन्द्रों के माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों, श्रमिकों व ग्रामीण व्यक्तियों के वैक्सीनेशन हेतु आनलाईन पंजीकरण करने के लिए सीएससी 3.0 के अन्तर्गत संचालित जनसेवा केन्द्रों का प्रयोग किये जाने हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सीएससी 3.0 के अन्तर्गत संचालित समस्त जनसेवा केन्द्र खोलने की अनुमति इस शर्त के साथ प्रदान कि जाती है कि वह प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये दिव्यांग व्यक्तियों, श्रमिकों व ग्रामीण व्यक्तियों का वैक्सीनेशन हेतु निःशुल्क आनलाईन पंजीकरण (www.cowin.gov.in) पर कराना सुनिश्चित करेंगें।
कोविड-19 नियंत्रण अभियान/विशेष अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है।
आजमगढ़ 28 मई-- जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना कफ्र्यू के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 नियंत्रण अभियान/विशेष अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है। उक्त जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने दी।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि आज ग्राम पंचायत सिकंदरपुर आइमा, विकास खण्ड महराजगंज में कूड़े का निस्तारण, ग्राम पंचायत बेरमा, विकासखंड अजमतगढ़ में साफ-सफाई तथा विकास खण्ड पल्हनी के ग्राम पंचायत उकरौड़ा में आजमगढ़ से गोरखपुर नेशनल हाइवे पर सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई की गयी। इसी के साथ ही जनपद के विभिन्न ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई, कूड़े-कचरे का निपटान एवं पॉलिथीन एकत्र कर निस्तारण किया गया।
जनपद देवरिया
रिपोर्ट: मनोज सैनी
रिजर्व पुलिस लाइन जनपद देवरिया मे प्रशिक्षणरत 94 आरक्षियों के दीक्षांत समारोह का आयोजन, पुलिस विभाग को मिले नये जांबाज।
देवरिया: आज दिनांक 28-05-2021 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद देवरिया मे प्रशिक्षणरत 94 आरक्षियों की 06 माह के सफल प्रशिक्षण के पश्चात रिक्रूट आरक्षियों द्वारा दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक देवरिया डॉ श्रीपति मिश्र को अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा प्रेक्षा गृह में गार्द ऑफ ऑनर के पश्चात रिक्रूट आरक्षियों को भारत तथा कानून द्वारा स्थापित भारतीय विधान के प्रति विश्वास एवं सच्ची राजभक्ति की शपथ दिलाई गयी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी । पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के गुणवत्ता परक प्रशिक्षण के लिए उच्च कोटि की व्यवस्था की गयी थी जिसके अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन यश त्रिपाठी व प्रतिसार निरीक्षक प्रकाशचंद्र पाण्डेय के पर्यवेक्षण मे रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण कराया गया । विदित हो कि जनपद देवरिया मे प्रशिक्षण के लिए 95 प्रशिक्षु जनपद को मिले थे, जिसमे 1 प्रशिक्षु ने अन्यत्र सेवा मे जाने के कारण त्यागपक्ष दे दिया था । इन प्रशिक्षुओं को अन्तः एवं बाह्य विषयों के प्रशिक्षण मे विभिन्न प्रकार के वर्तमान परिपेक्ष्य मे नियमों एवं कानूनो की जानकारी एवं सिखलाई दी गयी । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने संबोधन मे ट्रेनिंग कर रहे सभी प्रशिक्षओं के पास आउट होने पर उनके प्रशिक्षकों व प्रशिक्षुओं की सराहना की गयी एवं प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा दी गयी सिखलाइयों की भी सराहना की गयी ।
अपने संबोधन मे पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशिक्षओं को फील्ड मे जाकर जनता से उच्च कोटि का व्यवहार एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया व ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा बताए गये मार्ग पर चलने की सलाह दी गयी । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा आन्तरिक एवं बाह्य विषयों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को व उनके समस्त प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
अपने संबोधन मे पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशिक्षओं को फील्ड मे जाकर जनता से उच्च कोटि का व्यवहार एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया व ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा बताए गये मार्ग पर चलने की सलाह दी गयी । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा आन्तरिक एवं बाह्य विषयों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को व उनके समस्त प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन श्रीयश त्रिपाठी प्रतिसार निरीक्षक प्रकाशचंद्र पाण्डेय प्रभारी आरटीसी रामानंद यादव एवं जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।