Breaking News

आज़मगढ़ में देवदूत बनकर आये अरविंद शर्मा, कोविड संक्रमण से बचाव के लिए हरैया ग्रामसभा मे हुआ दवा किट का वितरण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

एमएलसी अरविंद शर्मा का आभार, उनके सहयोग से दवाओं का वितरण कर जीवन सुरक्षित रखने का किया जा रहा प्रयास:- अतुल कुमार राय

आज़मगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व आईएएस अरविंद शर्मा के रसूख की बानगी में रोज एक-एक खबर जुड़ती जा रही है।
हाल ही में उन्होंने जिले के आलाधिकारीयों संग बैठक कर कोविड संक्रमण की विस्तृत जानकारी ली थी और आवश्यक दिशा निर्देश के साथ ही लोगों की जिंदगी बचाने के लिए दवाओं का वितरण भी किया था। 
आज विकासखण्ड हरैया के ग्रामसभा हरैया में उनके द्वारा दिये गए दवा किट का वितरण नवनिर्वाचित ग्रामप्रधान अंकिता राय के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि के रूप में अंकिता राय के पति अतुल कुमार राय ने ग्रामसभा के सभी वार्डों के सदस्यों संग बैठक कर दवा किट का वितरण किया। 
इस मौके पर अतुल कुमार राय ने कहा कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी पूर्व आईएएस व एमएलसी अरविंद शर्मा के अथक प्रयास से आज गांव में कोविड-19 से बचाव के लिए उनके द्वारा दिए गए दवाओं का वितरण किया गया है।
यह दवाएं सभी वार्डों के सदस्यों को दी गई हैं और उन्हें बताया गया है कि- अपने अपने क्षेत्रों में जो भी गरीब असहाय लोग हैं और जिन्हें दवाओं की जरूरत है।
उन्हें दवा की किट वितरित की जाय। किट में 5 दिन का डोज दिया जा रहा है। जोकि सुबह और शाम दवाओं को लेना है। साथ ही कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्हें बताया भी जा रहा है कि- कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग जरूर करें, सैनिटाइजर घरों में रखें, और उसका प्रयोग करते रहे बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले।
अन्यथा घर में रहे गांव के सभी लोगों के जीवन को बचाना हमारी प्राथमिकताओं में है। आने वाले समय में मैं और भी दवाओं का वितरण का प्रयास करूंगा और साथ ही जो भी मूलभूत आवश्यकताएं होंगी उसको पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। 
अतुल कुमार राय ने एमएलसी अरविंद शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि- आज उनके प्रयास से ही हमारे ग्राम सभा हरैया में ही नहीं बल्कि पूरे जनपद में दवाओं का वितरण हो रहा है। विपदा की इस घड़ी में अरविंद शर्मा आजमगढ़ जनपद के लिए देवदूत बनकर आए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।

और नया पुराने