आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़:- कोरोना महामारी में संक्रमित हुए 65% लोगों का ऑक्सीजन लेवल गिरता दिखाई दे रहा है ऐसे में लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए दौड़ रहे हैं तो वही रवि प्रकाश यादव लोगों को
प्राकृतिक तरीके से ऑक्सीजन लेवल को कैसे मेंटेन रखा जाए एवं साथ ही कोरोना के मरीज कौन से प्राणायाम कर सकते हैं जिनसे उन्हें ऑक्सीजन का लेवल ना घटे का तरीका बता रहे हैं
ऑनलाइन योग प्रशिक्षण में रवि प्रकाश ने बताया कि अनुलोम विलोम प्राणायाम करने से ऑक्सीजन का स्तर 95 से 100 तक बना रहता है।
अगर किसी मरीज को अचानक ऑक्सीजन की दिक्कत हो रही है और उसे कोई तुरंत मेडिकल व्यवस्था नहीं मिल पा रही है तो ऐसी स्थिति में अगर वह अनुलोम विलोम प्राणायाम करने में सक्षम है तो उसके लिए बेहद लाभकारी हो सकता है
कोई भी व्यक्ति अनुलोम विलोम का अभ्यास करके इसका फायदा कुछ ही मिनटों में देख सकता है l
उन्होंने बताया कि वे अनुलोम विलोम के अभ्यास से कई लोगों को ऑक्सीजन बढ़ाने में लाभ पहुंचाएं हैं
अनुलोम विलोम के नियमित अभ्यास से स्वसन तंत्र मजबूत होता है ,ऑक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है ,
शरीर का तापमान संतुलित रहता है और शरीर में स्थित सभी नस नाड़ियों का शोधन हो जाता है ।
अनुलोम विलोम एक ऐसा प्राणायाम है जिसे खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद भी कभी भी कर सकते हैं
अनुलोम विलोम का अभ्यास कैसे करें ?
सर्वप्रथम सिद्धासन सुखासन या पद्मासन में बैठ जाएं नाक का दाया नथुना बंद करें वह बाएं से लंबी सांस लें फिर बायें को बंद करके दाएं वाले से लंबी सांस छोड़ें अब दाएं से लंबी सांस लें वह बायें वाले से छोड़ दें यह प्रक्रिया 10 से 15 मिनट तक दोहराएं
करते समय क्या ध्यान दें किस बात की गति सामान्य एवं लयबद्ध तरीके से होनी चाहिए।