Breaking News

बरदह: चुनावी रंजीश को लेकर महिला की हत्या करने वाले तीन वांछित गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में आज दिनांक 06.05.2021 को प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मय हमराह फोर्स उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह का0 ऐनुद्दीन फारूकी , का0 आनन्द चौरसिया, म0का0 कविता मेहरोत्रा व म0का0 अंजली सिंह मय  हमराह द्वारा कार्य सरकार एवं मु0अ0सं0 92/21 धारा 147/148/149/ 323/504 /506/ 427/ 452/ 307/ 302/34 भादवि व 7 सी.एल.ए. एक्ट की विवेचना एवं इससे सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में मामूर होकर कार्य सरकार करते हुए अभियुक्तगणो को तलाश करते हुए महुजा व मुक्तीपुर, बक्शपुर होते हुए ग्राम इसहाकपुर जा रहे थे ग्राम बक्शपुर में द्वारा मुखबिर सूचना मिली कि इसहाकपुर में हुई हत्या में वांछित अभियुक्तगण विशाल राजभर पुत्र मानसिंह राजभर, फैज अहमद पुत्र आलमगीर, सतिराम राजभर पुत्र नान्हू राम राजभर निवासीगण ग्राम इसहाकपुर थाना बरदह आजमगढ़ इस समय कही जाने की फिराक में हैं और बड़े पुर वाले रास्ते के सामने नमकीन का ठेला लगाने वाले की छपरी में छिपकर वाहन का इन्तजार कर रहे हैं यदि जल्दी किया जाए तो पकड़े जा सकते हैं। सूचना पर विश्वाश करके तुरंत बताए स्थान की तरफ रवाना हुए जैसै ही गुजरापुल से आगे उस छपरी की तरफ बढ़े तो छपरी में से तीन आदमी निकलकर इधर उधर भागे जिन्हे हमराह फोर्स की मदद से घेरकर समय करीब 06.05 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गये तीनो लोगो से बारी-बारी नाम पता पूछा गया तो इन्हो ने अपना नाम क्रमशः सतिराम राजभर पुत्र नान्हू राम राजभर, विशाल राजभर पुत्र मानसिंह राजभर, फैज अहमद पुत्र आलमगीर साकिनान ग्राम इसहाकपुर थाना बरदह आजमगढ़ बताए। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया। 

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0सं0 92/21 धारा 147/148/149/ 323/504 /506/ 427/ 452/ 307/ 302/34 भादवि व 7 सी.एल.ए. एक्ट 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1-सतिराम राजभर पुत्र नान्हू राम राजभर साकिनान ग्राम इसहाकपुर थाना बरदह आजमगढ
2-विशाल राजभर पुत्र मानसिंह राजभर साकिनान ग्राम इसहाकपुर थाना बरदह आजमगढ
3-फैज अहमद पुत्र आलमगीर साकिनान ग्राम इसहाकपुर थाना बरदह आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मय हमराह फोर्स उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह थाना बरदह आजमगढ
2- का0 ऐनुद्दीन फारूकी , का0 आनन्द चौरसिया, थाना बरदह आजमगढ
3- म0का0 कविता मेहरोत्रा व म0का0 अंजली सिंह थाना बरदह आजमगढ

और नया पुराने