आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: वांछित/ वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये गये अभियान के क्रम मे *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 06.05.21 को SHO गजानन्द चौबे मय हमराह कर्मचारीगण के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, पेंडिंग विवेचना मु0अ0सं0 131/2021 धारा 147, 149, 323, 504, 452, 352, 308 IPC थाना क्षेत्र मे शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी व तलाश वांछित अपराधी की गिरफ्तारी मे मामूर होकर ग्राम नरोत्तमपुर के पास मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त दीपचन्द्र s/o मोहित राजभर निवासी नरोत्तमपुर थाना महराजगंज आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद है तथा वादी मुकदमा मोहित राजभर के परिजनो के साथ पुनः मारपीट करने पर आमदा फौजदारी है, मुखबीर खास की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराह व मुखबिर खास के साथ बउम्मीद गिरफ्तारी छिपते छिपाते नरोत्तमपुर आये जहाँ पर एक व्यक्ति वादी मुकदमा फिरतु राजभर के घर के सामने ललकारते दिखाई दिया । मुखबिर खास इशारा करके हट बढ़ गया पुलिस टीम उक्त ललकारते व्यक्ति को एकबारगी घेर कर पकड़ लिये । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अभियुक्त दीपचन्द्र s/o मोहित राजभर ग्राम नरोत्तमपुरथाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया। पकड़ा गया आरोपी मुकदमा उक्त का नामित एवं मु0अं0सं0 131 धारा 147, 149, 323, 504, 452, 352, 308 IPC का वांछित अभियुक्त है । आरोपी उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 07.45 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 131/2021 धारा 147, 149, 323, 504, 452, 352, 308 IPC
गिरफ्तार अभियुक्त
दीपचन्द्र s/o मोहित राजभर ग्राम नरोत्तमपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
SHO गजानन्द चौबे मय हमराह का0 नीतिश मल्ल, का0 राकेश यादव, म0का0 सपना व म0का0 प्रार्थना तिवारी
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 78 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।
