आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-गम्भीरपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व गिरफ्तारी वांछित अभियुक्तगण के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक ज्ञानू प्रिया मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र व तलाश वाछिंत अपराधी करते हुए विन्द्रा बाजार मे मौजूद थे कि जरिये मुखविर सूचना मिली कि एक ट्रक जिसमे प्रतिबंन्धित जानवर लदे है जिन्हे बेचने हेतु कही ले जाया जा रहा है काफी दुर से इनका पीछा करते हुए आ रहा हूं अभी गाडी थाना रानी की सराय की बार्डर को क्रास कर रही है जो आपके थाना क्षेत्र मे पहुंचने वाली है ट्रक का नं0 UP62 T 8760 है यदि जल्दी किया जाय तो पकडा जा सकता है । इस सूचना पर विश्वास करके प्रभारी निरीक्षक मय हमराह कर्मचारी गण के तत्काल हाइवे के पास पहुंची तथा क्षेत्र मे ड्यूटी मे भ्रमणशील उ.नि. गण व कर्मचारीगणो को उक्त सूचना से अवगत कराते हुए तत्काल हाईवे पर पहुंचने के लिये बताया तथा SHO मय फोर्स के रानी की सराय साइड से आने वाली ट्रको का चेकिंग करने लगी तभी एक दस टायर लाल रंग की ट्रक नं0 UP62 T 8760 समय करीब 04.15 बजे के पास आती दिखाई दी जब हम पुलिस वालो द्वारा उक्त ट्रक को रोकने का इशारा किया गया तब ट्रक चालक द्वारा ट्रक की गति बढाकर गोसाई की बाजार की तऱफ भागने लगा जिसका पिछा करते हुए चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार को जरिये दुरभाष अवगत कराकर घेरा बंदी करने का निर्देश दिया प्र0नि0 मय फोर्स भाग रहे ट्रक का पिछा करते हुए गोमाडीह हाईवे के पास पहुची तो सामने पुलिस की घेराबंदी को देखकर ट्रक चालक द्वारा ट्रक को रोककर उक्त ट्रक मे चालक तथा बैठे तीन अन्य व्यक्ति ट्रक का दरवाजा खोलकर ट्रक से कुदकर भागने लगे हम पुलिस वालो का टीम भागने वाले व्यक्तियो के पकडने के लिये पिछा किया गया लेकिन अधेरा, बारीश का मौसम व दल दल जमीन का फायदा उठाकर उक्त चारो व्यक्ति भागने मे सफल रहे इसी बीच मुखविर खास मुझ प्रभारी निरीक्षक से आकर मिला और बताया कि साहब यह गाडी काफी दिनो से इसी काम को करने के लिये इस्तेमाल की जा रही है तथा मुझे यह आशंका है कि इस ट्रक मे पशुओ को अतरौलिया क्षेत्र से लादा गया है आगे बताया कि साहब ट्रक सं0 UP62T 8760 के चालक के बारे मे मेरे द्वारा पूर्व मे जानने का प्रयास किया जा रहा था तो मुझे जानकारी मिली है कि इस ट्रक का चालक रितिक उर्फ चन्द्रशेखर यादव पुत्र दीनानाथ यादव ग्राम सद्दोपुर थान बक्सा जनपद जौनपुर है जो आज भी इसी ट्रक को चलाते हुए ट्रक मे लदे पशुओ का बेचने के लिये कही ले जा रहा है ट्रक सं0 UP62T 8760 को मौके पर ही कब्जा पुलिस मे लेकर प्राइवेट चालक का व्यवस्था करके थाना परिसर पर लाया गया उक्त ट्रक के डाले को खोलकर हमराह कर्मचारी के मदद से ट्रक के अन्दर घुसकर देखने पर कुल 22 राशी गाय व बैल निर्दयता पूर्वक मुंह एंव पैर बाधकर लादा गया है उक्त पशुओ को थाना प्रांगण मे उचित स्थान पर उतारकर उनके उनके चारा पानी का व्यवस्था करके बाँधा गया है उक्त 22 राशि पशुओ मे 15 राशि गाय एंव 07 राशि बैल जिन्दा मौजूद है।
पंजीकृत अभियोग..........
1- मु.अ.स. 122/21धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
बरामदगीः-
2- 15 राशि गाय व 07 राशि बैंल कुल 22 राशि गोवंश
गिरफ्तार अभियुक्तगण.........निल
गिरफ्तार करने वाली टीम......
ज्ञानू प्रिया प्रभारी निरीक्षक थाना गंभीरपुर आजमगढ़
उ.नि. शंकर कुमार यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
उ.नि. अमरनाथ यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 बैजनाथ सरोज थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 सतोष मिश्रा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 हारून रशीद थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 पंकज गुप्ता थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 श्यामसुन्दर गुप्ता थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
हे.का. मनोज सिंह चौकी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
हे.का. रामचन्दर यादव चौकी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 रघुबीर यादव चौकी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 संजीव कुमार चौकी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
म.का. स्वप्निल सक्सेना थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
