आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बिलरियागंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक , जनपद आजमगढ़ श्री सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19.06.2021 को प्रभारी उ0नि0 ओमप्रकाश यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ मय राह तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के दृष्टीगत नया चौक पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की सम्बन्धित मु0अ0सं0 30/2021 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ की वांछित अभियुक्ता अनिता इस समय अपने घर पर आयी हैं कि थाना प्रभारी मय राह के प्रस्थान कर अभियुक्ता के घर बघैला पहुँचे अभियुक्ता अपने दरवाजे पर मौजूद मिली जिससे नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अनिता पुत्री इनरू यादव बताया नाम पता तस्दीक होने पर कारण गिरफ्तारी बताकर वजाफ्ता म0का0 के संरक्षण में समय करीब 10.10 बजे हिरासत पुलिस लिया गया गया । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -
अनिता पुत्री इनरू यादव निवासी बघैला थाना बिलरियागंज आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. प्रभारी उ0नि0 ओमप्रकाश यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2. हे0का0 उपेन्द्र कुमार यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 प्रमोद यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 अरविन्द कुमार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
5. का0 रंजीत मद्धेशिया थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
6. म0का0 गीता देवी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
