Breaking News

कोतवाली: हेरोईन व डेढ़ किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ दो गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आजमगढ़ व  क्षेत्राधिकारी नगर जनपद आजमगढ़व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, आजमगढ़ के नेतृत्व में उ0नि0 कमल नयन दूबे  राह के चौकी बलरामपुर पर मौजूद थे कि जरिए मुखविर सूचना मिली कि एक महिला व एक पुरुष बिलरिया की चुगी पर हिरोईन और गांजा बेच रहे है  यदि शीघ्रता किया जाय तो पकडे जा सकते  है , मुखबिर खास की इस सूचना पर पुलिस टीम को साथ लेकर उ.नि.कमल नयन दूबे मय राह पुलिस बल के साथ  बिलरिया की चुंगी  पर आये जहा पर एक महिला  जो पुडिया में हिरोईन  बेंच रही थी वहीं पास मे ही एक व्यक्ति ट्राईसाइकिल पर गाजा बेच रहा था कि क्षेत्राधिकारी  सदर   के समक्ष   पुलिस टीम में मौजूद महिला आरक्षी के द्वारा तलाशी  के दौरान  महिला के पास से   कुल  13 ग्राम हिरोईन  बरामद हुआ  जिसे वह पुडिया में रखकर बेचती थी वहीं ट्राइसाइकिल पर सवार पुरुष  के कब्जे  से 1.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ  जिसे वह पुडिया में बेचना स्वीकार किया गया अभियुक्तगणो  नियमानुसार कारण गिरफ्तारी बताकर समय 11.15 बजे बिलरिया की चुगी से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता–

1. मनोज कुमार पुत्र पब्बर राम निवासी देवखरी थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ  हाल पता बिलरिया की चुगीं थाना कोतवाली आजमगढ 
2. उषा प्रजापति पत्नी राजेन्द्र प्रजापति निवासी लक्षिरामपुर थाना  कोतवाली जनपद आजमगढ 

पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगणों से पूछताछ से बताये कि साहब एक दिव्यांग  व्यक्ति   लोगो को लाकर दे देता है  लेकिन  उसका  नाम पता  लोग नही जानते है , और इसी माल को लेकर पुडिया बनाकर बेचकर  लोग अपना गुजर बशर करते है। इस प्रकार अपनी गलती को स्वीकार करते हुये बार- बार  माफी  मांग रहे है। 

पंजीकृत अभियोग का विवरण–

1- 181/21धारा 8/20/21थाना कोतवाली, आजमगढ़ ।

बरामदगी-

1- 13 ग्राम हिरोईन  व 1.5 किलोग्राम गांजा 

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

1. उ.नि. कमल नयन दूबे  चौकी प्रभारी बलरामपुर थाना कोतवाली, आजमगढ़, 
2.उ.नि. शिवकुमार कुशवाहा  थाना कोतवाली, आजमगढ़ ।
3. का. सोनू कुमार यादव थाना कोतवाली आजमगढ 
4. का. अरुण  कुमार पाण्डेय थाना कोतवाली आजमगढ 
5. का. इन्द्रजीत चौधरी थाना कोतवाली आजमगढ 
6. का. सुदीप कुमार यादव थाना कोतवाली आजमगढ 
7. म.का. अल्का मिश्रा थाना कोतवाली आजमगढ 
8. म.का.  मनीषा साहू थाना कोतवाली आजमगढ

और नया पुराने