Breaking News

कप्तानगंज: दहेज हत्या से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- कप्तानगंज

आज़मगढ़: दिनांक 03.04.2021 को प्रदीप निषाद पुत्र स्व0 बलदेव निषाद निवासी कठही पो0 युधिष्ठिर पट्टी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ नें थाना कप्तानगंज पर शिकायत दर्ज करायी कि मेरी बहन शान्ती की शादी राममिलन निषाद पुत्र अनार निषाद ग्राम हसनपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ के साथ हुई थी । जिसको पति राममिलन निषाद व उसके परिवारी जनों द्वारा दहेज की माँग को लेकर हत्या कर दिया गया । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर दिनांक 03.04.21 को मु0अ0सं0 46/2021 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना कप्तानगंज, आजमगढ़  पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । 
   पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 20.06.2021 को प्र0नि0 कप्तानगंज देवानन्द मयहमराह द्वारा तलाश वांछित अपराधी व वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबीरी सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता श्रीमती मालती देवी पत्नी अनार निषाद ग्राम हसनपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को समय करीब 10.10 बजे उसके घर ग्राम हसनपुर से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 46/2021 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ 

गिरफ्तार अभियुक्ता

 मालती देवी पत्नी अनार निषाद ग्राम हसनपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. प्र0नि0 देवानन्द थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 
2. का0 हे0का0 विरेन्द्र यादव थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
3. का0 मोहम्मद जावेद थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
4. का0 दिनेश कुमार यादव थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 
5. म0का0 दुर्गेश कुमारी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़

और नया पुराने