Breaking News

कांग्रेस नेत्री राना खातून ने राहुल गांधी के जन्म दिवस के पहले व दूसरे दिन गरीबों में राशन का किया वितरण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद में कांग्रेस नेत्री राणा खातून ने राहुल गांधी के जन्मदिवस के पहले व दूसरे दिन गरीबों में राशन वितरण किया साथ ही उन्होंने हॉस्पिटलों में मरीजों को फल भी वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग राहुल गांधी का जन्मदिन बहुत ही सादगी के साथ मना रहे हैं। ना ही कहीं केक काटा गया है और ना ही किसी प्रकार का समारोह का आयोजन किया गया।हम लोगों ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए उसे प्रभावित गरीबों तक राशन पहुंचाने का काम कर रहे हैं।ताकि उन गरीबों को दो वक्त की रोटी नसीब हो सके। सगड़ी विधानसभा में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुन रही हूं साथ ही मुझसे जो भी संभव मदद होगी उसके लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगी।आगे उन्होंने कहा कि- आप सभी से मेरी अपील है कोविड-19 को देखते हुए आप सब वैक्सीन जरूर लगवाएं क्योंकि यही एकमात्र जान बचाने का उपाय है।

और नया पुराने