Breaking News

कांग्रेस नेत्री राना खातून ने सगड़ी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर लोगों से की मुलाकात कांग्रेस की नीतियों से कराया अवगत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कांग्रेस की नीतियां हमेशा गरीबों के हित में रही हैं- राना खातून (कांग्रेस नेत्री)

आज़मगढ़: कांग्रेसी नेत्री राना खातून ने आज सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर लोगों से मुलाकात की और अंजान शहीद, सगड़ी, दाउदपुर, अलीपुर, खालिसपुर आदि गांव का दौरा कर बैठक करके कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया।

इस दौरान ग्रामसभा सुखमदत्त नगर में उन्होंने बैठक करते हुए लोगों से कहा कि- आज के समय में देश विकट परिस्थितियों से जूझ रहा है। जिन बातों को मुद्दा बनाकर के भाजपा सरकार सत्ता में आई, आज वही मुद्दे सरकार की कमजोरी बन गये।

चाहे महंगाई का मामला रहा हो, चाहे बेरोजगारी का, शासन व्यवस्था तो ध्वस्त है ही, साथ ही मदद करने वालों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है। ऐसे में हम लोग गांव गांव जाकर के लोगों को जागरूक कर रहे हैं और कांग्रेस की नीतियों से अवगत करा रहे हैं। कांग्रेस की नीतियां हमेशा गरीबों के हित में रही है और गरीबों के लिए हमेशा काम करती रही है। उन्होंने कहा कि- सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में मैं लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुन रही हूं और मुझसे जो भी संभव मदद होगी वह करने का पूरा प्रयास करूंगी। आम जनता की समस्याओं के निस्तारण पर पूरा जोर दूंगी।
यदि किसी को कोई परेशानी हो तो वह मुझसे आकर के कह सकता है। मुझसे जो भी संभव मदद होगी पूरी तरह से उसके लिए सदैव तत्पर रहूंगी।
साथ ही उन्होंने अपील किया कि- कोरोना महामारी से बचाव के लिए आप सब वैक्सीन जरूर लगवाएं, क्योंकि यही एकमात्र उपाय है जो हमारी जान बचा सकता है। उन्होंने जागरूक करते हुए कहा कि- कोविड गाइडलाइन का पालन भी करें और लोगों को बताएं कि- किस तरह से कोरोना वायरस से बचाव किया जा सकता है। इस दौरान भारत परिषद प्रदेश महासचिव बेचू यादव के आवास पर पहुंच कर उन्होंने मुलाकात भी की, बेचू यादव ने मौजूद लोगों का स्वागत किया।

और नया पुराने