आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- अहरौला
आज़मगढ़: दिनाकं 20.06.21 को समय 23.00 बजे घटना स्थल पारा मे अभियुक्त बबलू राम पुत्र हीरालाल सा0 पारा थाना अहरौला , आजमगढ़ द्वारा वादिनी के घर मे घुसकर साड़ी उठाना /छेड़खानी करना व गाली गलौज करना, मारना पीटना जिसके संबंध में 98/21धारा 354 ख/323/504/452 दिनांक 22.06.21 पंजीकृत हुआ । जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रभातचन्द पाठक के द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में उ0नि0 प्रभात चन्द पाठकमय हमराह हे0का0 सुबाषचन्द यादव के मु0अ0सं0 98/2021 धारा 354 ख/323/504/452 भादवि की विवेचना एवं तलाश मुल्जिमान में मामुर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त बबलू राम पुत्र हीरालाल सा0 पारा थाना अहरौला , आजमगढ़ फूलवरिया बाजार मे कही जाने के फिराक मे है , मौजूद है कि इस सूचना पर उ0नि0 विश्वास करके मय हमराही के मय मुखबीर के फूलवरिया बाजार पहूँचे मुखबीर दूर से इशारा करके हट बढ़ गया कि पुलिस टीम एकबारगी दबिश देकर अभियुक्त उपरोक्त को समय करीब 6.50 बजे पकड़ लिया । नाम पता पूछा गया तो अपना नाम बबलू राम पुत्र हीरालाल सा0 पारा थाना अहरौला , आजमगढ़ बताया । गिरफ्तारशुदा उपरोक्त ब्यक्ति थाना हाजा के मु0अ0सं0 98/2021 धारा 354 ख/323/504/452 भादवि में नामजद वांछित अभियुक्त है जिसे कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 98/2021 धारा 354 ख/323/504/452 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
बबलू राम पुत्र हीरालाल सा0 पारा थाना अहरौला , आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 प्रभात चन्द पाठक, हे0का0 सुबाषचन्द यादव थाना अहरौला ,आजमगढ़
