Breaking News

सीसीटीवी कैमरे की नजर में होंगी मेले की गतिविधियां।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: बाबा भैरव धाम पर रविवार से प्रारंभ हो रहे गंगा दशहरा मेले एवं बाबा के दर्शन की प्रक्रिया सीसी टीवी कैमरे की नजर में होगी जिससे कि अराजक तत्वों द्वारा की जाने वाली अवांछनीय गतिविधियों पर नियंत्रण हो सके।
उसुर कुढ़वा के ग्राम प्रधान राकेश कुमार यादव ने बताया कि हर बार मेले में चेन स्नैचिंग आदि की घटनाएं सुनने को मिलती थीं इसे ध्यान में रखते हुए मेले प्रारम्भ से पूर्व ही मंदिर एवं परिसर में सीसीटीवी कैमरे का प्रबंध कर लिया गया है तथा परिसर की साफ सफाई कराई जा चुकी है ।  तीन सफाई कर्मियों की नियमित ड्यूटी लगाई गई है । व्यक्तिगत तौर पर लगभग एक दर्जन सेवादारों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं देख-रेख के लिए नियुक्त किया गया है । 
मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि स्थानीय स्तर पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जो कोविड नियमों का पालन कराने व सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख करेंगे ।

और नया पुराने