Breaking News

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से 04 अगस्त को जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 31 जुलाई-- जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव ने बताया कि उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से 04 अगस्त 2021 को जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन के सभागार में पूर्वान्ह 11:00 बजे से आहूत किया गया है।
उन्होने सर्व साधारण को सूचित किया है कि दिनांक 04 अगस्त 2021 को पूर्वान्ह में 11:00 बजे जनपद आजमगढ़ के पुलिस लाइन सभागार में आहूत जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं किसी भी प्रकार की हिंसा/अत्याचार/शोषण से पीड़ित महिलाओं के प्रकरणों के निस्तारण हेतु बैठक स्थल पर पहुचें। उक्त आहूत बैठक की विस्तृत जानकारी रवि कुमार कनिष्ठ सहायक के मोबाइल नम्बर 8707546625 पर सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

और नया पुराने