आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन द्वारा बिलरियागंज विकासखंड के कंधार पुर पतीला गौसपुर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान आशा श्रीराम यादव को संगठन का आज़मगढ़ जिलाध्यक्ष अध्यक्ष बनाए जाने पर नवनिर्वाचित प्रधानों और समर्थकों ने खुशी जाहिर की। इस दौरान उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया साथ ही संगठन है या की अपेक्षा जताई है कि अपने पद पर बने रहते हुए, संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ ही ग्रामप्रधान और अन्य लोगों की समस्याओं के प्रति गंभीर रहेंगे उसे अभी अपेक्षा जताई गई है की पूर्ण निष्ठा लगन व मेहनत से संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। जिलाध्यक्ष आशा श्रीराम यादव ने कहा कि संगठन ने हम पर विश्वास कर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको मैं अपनी पूरी ईमानदारी लगन और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। मैं ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर उसके निस्तारण के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। मुझसे जो भी संभव मदद होगी करता रहूंगा इसके साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम भी करूंगा। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों की तमाम समस्याएं हैं जिसे लेकर प्रधान अपनी पीड़ा किसी से कह नहीं पाता लेकिन मैं इन समस्याओं के प्रति गंभीर हूं, जिस की लड़ाई में आगे तक लडूंगा।