आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़: वादी मुकदमा विशाल पुत्र मन्टूराम निवासी मो0 कुन्दीगढ़ थाना-कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा 27.4.21 को स्वंय की गाडी न0 UP50BA9765 (सुपर स्पेलेण्डर) घर के बाहर से किसी व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया काफी तलाश किया गया परन्तु उपरोक्त गाड़ी नही मिली। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना कोतवाली पर अ0सं0 228/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत कराया गया था , जिसकी विवेचना उ.नि. विजय कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी बदरका द्वारा की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व वाहन चोरी पर अंकुश लगाये जाने व वाहन चोरो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री निष्ठा उपाध्याय के कुशल पर्वेक्षण व प्र0नि0 श्री के.के. गुप्ता के नेतृत्व में दिनांक-29.07.2021 को उ.नि. विजय कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी बदरका थाना कोतवाली उ.नि. संजय तिवारी चौकी प्रभारी एलवल थाना कोतवाली मय हमराह टीम द्वारा दौराने चेकिग व तलाश वाहन चोर मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1.विशाल पासवान पुत्र शिवमंगल पासवान निवासी देवखरी थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ 2.राहुल पुत्र मनीराम निषाद निवासी गयासपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ को पुलिस मुठभेड में करतालपुर तिराहे के पास से समय करीब 10 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त अखिलेश ग्राम मदियापार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ मौके से भागने में सफल रहा । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद मोटरसाइकिल चोरी की तथा राहुल पुत्र मनीराम निषाद निवासी गयासपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ के कब्जे से एक अदद नाजायज तमन्चा व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद फायर शुदा खोखा कारतूस प्रतिबन्धित रायफल इन्सास के बरामद हुआ तथा अभियुक्तगण उपरोक्त की निशान देही पर 5 अदद अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता–
1.विशाल पासवान पुत्र शिवमंगल पासवान निवासी देवखरी थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
2.राहुल पुत्र मनीराम निषाद निवासी गयासपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
पूछताछ का विवरण–अभियुक्तगण पूछताछ से बताये कि साहब ये सभी मोटर साइकिल चोरी की है, और हम सभी लोग आपस में मिलकर जनपद आजमगढ़ व जनपद मउ तथा आसपास के अन्य जनपदों में मौका पाकर विभिन्न स्थानों पर चोरी किये हैं और औने पौने दाम में बेंचकर अपनी शौक को पूरा करते हैं। आपलोगो द्वारा पकड़ लिया गया। यह पूछने पर कि यह गाड़ी कहाँ से चोरी की गयी थी तो बता रहे थे कि साहब दिनांक 24.7.21 को कुन्दीगण मोहल्ले से तथा अतरौलिया व दोहरीघाट जनपद मऊ से चोरी किये थे तथा शेष बरामद गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं कि साहब याद नही है कि कौन कहाँ से चोरी किया है।
अभियोग का विवरण–
1- मु0अ0सं0- 230/2021 धारा 307,411,413,414,420भादवि, थाना-कोतवाली, आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0- 231/2021 धारा 7/27 आर्म्स एक्ट थाना-कोतवाली, आजमगढ़ ।
3. मु.अ.स. 228/21 धारा 379,411 भादवि थाना-कोतवाली, आजमगढ़ ।
बरामदगी-
कुल 7 अदद चोरी की मोटरसाइकिल
1. सुपर स्पलेन्डर रंग काला सफेद नंम्बर UP 50 BA 9765 2. अपाची RTR 160 रंग सफेद जिसका न. UP 50 BL 7479 3.पल्सर नीला ब्लैक UP 61 AA 2767 4. हीरो होन्डा सुपर स्पलेन्डर रंग काला नीला UP 78AZ 8489
5. बजाज प्लेटिना रंग लाल DL 45 BN 2203 6. बजाज सीटि 100 रंग भूरा काला UP 50 M 6632
7. हीरो होन्डा रंग लाल UP 50J3197
2- एक अदद नाजायज तमन्चा व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद फायर शुदा खोखा कारतूस प्रतिबन्धित रायफल इन्सास।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.उ.नि. विजय कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी बदरका थाना-कोतवाली, आजमगढ़ ।
2. उ.नि संजय तिवारी चौकी प्रभारी एलवल थाना-कोतवाली, आजमगढ़ ।
3. हे.का. अरुण तिवारी थाना-कोतवाली, आजमगढ़ ।
4.हे0का0 जितेन्द्र यादव , थाना-कोतवाली, आजमगढ़ ।
5.का0 मिथिलेश यादव, थाना-कोतवाली, आजमगढ़ ।
6.का0 अखिलेश यादव थाना-कोतवाली, आजमगढ़ ।
7.का0 रणवीर वर्मा थाना-कोतवाली, आजमगढ़ ।