Breaking News

गम्भीरपुर: एक इनोवा गाड़ी व चोरी की दो बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना गम्भीरपुर

आज़मगढ़: दिनांक 29.07.21 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व गिरफ्तारी वांछित अभियुक्तगण के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व मे उ.नि.राजेन्द्र प्रसाद पटेल मय हमराह के मुहम्मदपुर कस्बे में मौजूद थे कि ईगल मोबाईल में लगे कर्मचारीगण आकर मिले जिन्हे साथ लेकर फरिहां मोड़ सैनिक ढाबा के पास पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियो/वाहनो की चेकिंग करने लगे इसी दौरान मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि एक इनोवा गाड़ी क्रीम कलर की जमीन मुहम्मदपुर में स्थित शराब के दुकान के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी है जिसमें शातिर बदमाश होने की सूचना है मुखबिर खास की इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम फरिहां मोड़ जमीन मुहम्मदपुर में स्थित शराब के दुकान के पास आयी और एक बारगी इनोवा गाड़ी को आगे पीछे से घेरकर रोके टोके तो गाड़ी का चालक गाड़ी को स्टार्ट करके तेजी से जान मारने की नियत से का. उदयभान गुप्ता व रि.का. सच्चिदानन्द तिवारी को कुचलने का प्रयास करते हुए फरिहां के तरफ भागने लगा, पुलिस टीम पुनः सम्भल कर उक्त गाड़ी का पीछा करने लगी कि अम्बरपुर मोड़ अम्बेडकर मुर्ती के पहले इनोवा गाड़ी को घेरकर पुलिस टीम गाड़ी के पास पहुंची तो गाड़ी के बायीं तरफ से दरवाजा खोलकर दो व्यक्ति जान से मारने की नियत से फायर करते हुए अम्बरपुर की तरफ भाग गये तथा इनोवा गाड़ी को चालक सहित पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मो0 नदीम पुत्र मु0 अजीम निवासी वार्ड नं.1 अम्बेडकर नगर बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बताया उसकी जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक अदद नोकिया की पैड मोबाइल तथा 150/-रु. नगद बरामद हुआ 
पूछताछ विवरण-- पकड़े गये व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ करने तथा पुलिस को कुचलने का प्रयास करते हुए भागने का कारण पूछने पर अपनी गलती की माफी मांगते हुए बताया कि मेरे साथ गाड़ी में जो दो लोग बैठे थे हम सभी लोग शराब पी लिये थे इसलिए पुलिस को देखकर डरकर भाग रहे थे जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताया कि मैं उक्त गाड़ी का चालक हूं तथा हम सभी का एक गिरोह है हम लोग साथ मिलकर चोरी व लूट की घटना को अंजाम देते हैं दिनांक 8.7.2021 को खरिहानी बाजार तरवां आजमगढ़ से एक मो.सा.UP50AF0224 सुपर स्पलेन्डर चुराये थे जिसका नम्बर प्लेट हमलोग नोच कर फेंक दिए हैं तथा एक काले रंग की बजाज पल्सर मो.सा. भी चोरी किये है जो अभी कहीं बिक नही पायी है और शहनवाज के घर छिपाकर रखी गयी हैं आगे पूछताछ पर बताया कि उक्त इनोवा गाड़ी का वास्तविक नं.UP50BZ5553 है किन्तु रात्रि में हमलोग पुलिस व लोगो से बचने हेतु उसका नम्बर प्लेट UP50BZ2553 का लगा देते हैं तथा यह भी बताया कि इसी गाडी से जब कभी मैं नही पहुंच पाता हूं तो किसी अन्य गाडी से हम सभी मिलकर जगह जगह से बकरा भी चुराकर उठा ले जाते हैं और अपने साथी जिनकी गम्भीरपुर बाजार में बकरा काटने व मीट बेचने की दुकान है की मदद से बकरा काटकर मीट के रुप में खपा देते हैं और मिले पैसे को हम सभी लोग बराबर-बराबर बाट लेते हैं पकड़े गए अभियुक्त की निशानदेही पर शहनवाज के घर से दो अदद मो.सा.बरामद की गयी । इस प्रकार पकड़े गये व्यक्ति मु. नदीम उपरोक्त को धारा 307,411,413,414,420,467,468,471 भा.द.वि. का दण्डनीय अपराध बताकर समय करीब 23.55 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

मो0नदीम पुत्र मु0अजीम निवासी वार्ड नं.1अम्बेडकर नगर बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी

1. एक अदद इनोवा गाड़ी वास्तविक नं.UP50BZ5553 गाड़ी पर लगा हुआ नम्बर प्लेट UP50BZ2553
2. एक अदद पल्सर बिना नम्बर बरंग काली इंजन न.BJGBSJ33754 व चेचिस नं.MD2DHDJZZSCJ16240 
3. एक अदद सुपर स्पलेन्डर मो.सा.लाल रंग बिना नम्बर इंजन नम्बर JA05ECD9L14931 चेचिस नं.MBLJA05EKD9L14152

पंजीकृत अभियोग

मु.अ.स. 148/21 धारा 307/411/413/414/420/467/468/471 भादवि

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. ज्ञानू प्रिया प्रभारी निरीक्षक थाना गंभीरपुर आजमगढ़
2. उ.नि. राजेन्द्र कुमार पटेल थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
3. उ.नि. हरिचरण यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
4. का0 अभिषेक सिंह थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
5. का0 उदयभान गुप्ता थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
6. रि.का. सच्चिदानन्द तिवारी थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

और नया पुराने