Breaking News

दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट के रोकथाम हेतु आज अभियान चलाया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 06 जुलाई-- जिलाधिकारी के आदेश एवं अभिहीत अधिकारी डॉ0 दीनानाथ यादव के निर्देशन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट के रोकथाम हेतु आज अभियान चलाया गया।
जिसमें देवेन्द्र यादव, आफिसर्स कालोनी रैदोपुर से दूध, सत्यव्रत सिंह राहुल नगर मड़या से दूध, पलकधारी यादव तथा हीरालाल यादव, आफिसर्स कालोनी रैदोपुर आजमगढ़ से दूध, दिलीप चौहान राहुल नगर मड़या से पनीर तथा रामाश्रय यादव आफिसर्स कालोनी रैदोपुर से दूध के नमूने संग्रहित कर जॉच हेतु लखनऊ भेजा जा रहा है। 

और नया पुराने