आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना तरवां
आज़मगढ़: दिनांक 05.07.2021 को बाबत उपद्रवी/विपक्षी 1. लालमैन पुत्र भोला यादव 2. सोविन्द यादव उर्फ गोलू पुत्र भोला यादव 3. अरविन्द यादव पुत्र भोला यादव 4. नन्दलाल यादव पुत्र लालजी यादव 5. पवन यादव उर्फ झिल्लू पुत्र बाबूराम यादव समस्त साकिनान ग्राम बघरा थाना तरवा आजमगढ़ व 03-04 अज्ञात व्यक्ति द्वारा पिकेट ऊचहुवां पर लगे पुलिस वालों को एक राय गोलबंद होकर गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देते हुये कार्य सरकार में बाधा पहुंचाते हुये एक उद्देश्य बनाकर लाठी डंडा व ईंट पत्थर से हमला कर व जान से मारने की नियत से लक्ष्य बनाकर नाजायज असलहा (कट्टे) से फायर करना तथा वहां कल्पनाथ राजभर उर्फ बाला की दूकान के सामाने आकर रखी कुर्सियों व पंखों में तोड़ फोड़ करना जिससे उचहुआ बाजार में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 97/2021 धारा 143/323/504/506/332/336/353/427/307/34 भादवि व 7 CLA एक्ट बनाम 1. लालमैन पुत्र भोला यादव 2. सोविन्द यादव उर्फगोलू पुत्र भोला यादव 3. अरविन्द यादव पुत्र भोला यादव 4. नन्दलाल यादव पुत्र लालजी यादव 5. पवन यादव उर्फ झिल्लू पुत्र बाबूराम यादव निवासीगण बघरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ व 3-4 व्यक्ति अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्त/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज कुमार रघुवंशी के कुशल निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक तरवां स्वतंत्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 06.07.2021 को व0उ0नि0 संजय कुमार मय उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी मय हमराह का0 पिन्टू यादव, का0 कृष्ण कुमार, रि0का0 अभिषेक कुमार व म0का0 बीनू सिंह के बिनावर विवेचना व देखभाल क्षेत्र में मामूर होकर मंहगूगंज बाजार मे मौजूद थे कि द्वारा मुखबिर खास सूचना मिली कि मु.अ.स. 97/2021 धारा 143/323/504/506/332/336/353/427/307/34 भादवि व 7 CLA ACT थाना तरवां के नामजद अभियुक्त लालमैन यादव पुत्र भोला यादव व सोविन्द यादव पुत्र भोला यादव तथा नन्द लाल यादव पुत्र लालजी यादव एक ही मोटरसाइकिल से बैठकर भागने का प्रयास कर रहे है जो बीबीपुर से होते हुए चिरैयाकोट की तरफ जाने के फिराक में है कि सूचना पर विश्वास करके व0उ0नि0 मय हमराहियान मय मुखबिर के रवाना होकर बीबीपुर गांव के पूरब प्राइमरी स्कूल के पास बनी पुलिया के पास छिप छिपाकर आने वालो की प्रतीक्षा करने लगे कि कुछ ही देर में उचहुंवा की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग आते दिखाई दिये जिन्हे मुखबिर ने देखकर इशारा करके बताया कि यही वो लोग है और चला गया कि मोटरसाइकिल के पास आते ही पुलिस टीम ने एक बारगी दौड़कर घेरकर आवश्यक बल प्रयोग करके तीनो व्यक्तियो को मोटरसाइकिल सहित पुलिया से करीब 15 कदम की दूरी पर उचहुंवा जाने वाली रोड पर समय 08.50 बजे पकड़ लिया । नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो एक ने अपना नाम सोविन्द यादव उर्फ गोलू पुत्र भोला यादव साकिन बघरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ उम्र 27 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक अदद तमन्चा देशी 315 बोर, दो अदद कारतूस 315 बोर जिसमें एक जिन्दा कारतूस व एक मिस कारतूस बरामद हुआ । दूसरे ने अपना नाम लालमैन यादव पुत्र भोला यादव सा. बघरा थाना तरवां आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष तथा तीसरे ने अपना नाम नन्दलाल यादव पुत्र लालजी यादव सा. बघरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष बताया । अभियुक्त सोविन्द यादव के कब्जे से बरामद तमन्चा व कारतूस के बारे में कड़ाई से पूछने पर बताया कि कल दिनांक 5.7.2021 को शाम करीब 8.30 बजे उचहुंवा ड्यूटी में लगे पुलिस के लोगो से हम लोगो की झड़प हो गयी थी जिसमें मैने व मेरे गांव के लालमैन यादव , नन्दलाल यादव व अरबिन्द यादव, पवन यादव तथा गांव के 5 - 6 लोगो ने मिलकर पुलिस वालो के साथ मारपीट किया था तथा मैने इसी तमन्चे से जान से मारने की नियत से पुलिस वालो के ऊपर फायर भी किया था । विवेचना से अभियुक्तो के विरुद्ध धारा 147/148/149 भादवि का अपराध पाये जाने के कारण धारा 143 भादवि का विलोपन करते हुए धारा 147/148/149 भादवि की बढोत्तरी की जाती है । अग्रेतर विवेचना धारा 147/148/149/323/504/506/332/336/353/427/307/34 भादवि व 7 CLA ACT के अन्तर्गत सम्पादित की जायेगी । अभियुक्त सोविन्द यादव को जुर्म धारा 147/148/149/323/504/506/332/336/353/427/307/34 भादवि व 7 CLA ACT व 3/25 शस्त्र अधिनिमय का तथा अभियुक्तगण लालमैन यादव व नन्दलाल यादव को जुर्म धारा 147/148/149/323/504/506/332/336/353/427/307/34 भादवि व 7 CLA ACT का बताकर बाजाफ्ता हिरासत पुलिस में लिया गया । मोटरसाइकिल के कागजात तलब करने पर दिखाने से कासिर है अतः मोटरसाइकिल पल्सर बरंग काली न. UP50AR 3032 को ECHALLAN एप के माध्यम से अन्तर्गत धारा 207 MV ACT सीज किया गया।
पंजीकृत अभियोग
1. मु.अ.स. 97/2021 धारा 143/323/504/506/332/336/353/427/307/34 भादवि व 7 CLA ACT थाना तरवां जनपद आजमगढ़
2. मु.अ.स. 98/2021 धारा 3,25 A ACT बनाम सोविन्द यादव पुत्र भोला यादव निवासी ग्राम बघरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. लालमैन पुत्र भोला यादव
2. सोविन्द यादव उर्फ गोलू पुत्र भोला यादव
3. नन्दलाल यादव पुत्र लालजी यादव निवासीगण बघरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़
फरार अभियुक्त
1. अरविन्द यादव पुत्र भोला यादव
2. पवन यादव उर्फ झिल्लू पुत्र बाबूराम यादव निवासीगण बघरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ व 3-4 व्यक्ति अज्ञात
बरामदगी
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त सोविन्द यादव उर्फ गोलू उपरोक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर जिसमें एक जिंदा व एक मिस कारतूस तथा मोटरसाइकिल पल्सर बरंग काली न. UP50AR 3032 बरामद हुआ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
व0उ0नि0 संजय कुमार मय हमराह
