आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- अहरौला
आज़मगढ़: दिनाकं 28.06.2021 को समय घटना स्थल रसूलपुर अहमद अली मे अज्ञात अभियुक्त द्वारा पिंटू कुमार गौतम पुत्र धर्मू सा0 रसूलपुर अहमद अली थाना अहरौला आजमगढ़ की मो0सा0 नं0- UP50AZ 1190 को चुरा ले जाना जिसके संबंध में मु0अ0सं0 103/2021 धारा 379 भादवि दिनांक 30.06.21 पंजीकृत हुआ । जिसकी विवेचना उ0नि0 विजयप्रकाश मौर्य के द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चोर/लुटेरों/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के निर्देशन में व थानाध्यक्ष अहरौला श्रीप्रकाश शुक्ल के कुशल नेतृत्व मे चौकी प्रभारी माहुल उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य मय हमराही पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 103/2021 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित माल व मुल्जिम को मुखबिर की सूचना पर समसल्लीपुर से समय करीब 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया व एक अदद मो0सा0 हीरो एच एफ डीलक्स नं0 UP50AZ 1190 की बरामदगी की गयी। पुछताछ पर अपना नाम राहुल पुत्र पुत्तुल सा0 मोलनापुर थाना अहरौला आजमगढ़ बताया। गिरफ्तारशुदा उपरोक्त व्यक्ति थाना हाजा के मु0अ0सं0 154/2020 धारा 323/504/506/307/427 भादवि में नामजद वांछित अभियुक्त है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- पुछताछ पर बता रहा है कि साहब मेरे पास यह चोरी की मो0सा0 है ,जिसे मैने दिनांक 28.06.21 को रात्रि मे ग्राम रसूलपुर अहमद अली से चोरी किया था मेरे उपर काफी मुकदमा थाना फूलपुर मे तथा एक मुकदमा थाना अहरौला मे भी दर्ज है जिससे कारण पुलिस को देखकर मै भाग ही रहा था कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया इस प्रकार जुर्म का इकबाल कर रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
राहुल पुत्र पुत्तुल सा0 मोलनापुर थाना अहरौला , आजमगढ़
बरामदगी
एक अदद मो0सा0 हीरो एच एफ डीलक्स नं0 UP50AZ 1190
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 103/2021 धारा 379/411 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
1) मु0अ0सं0 103/2021 धारा 379/411 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
2) मु0अ0सं0 154/2020 धारा 323/504/506/307/427 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
3) मु0अ0सं0 276/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
4) मु0अ0सं0 331/2016 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
5) मु0अ0सं0 0086/2015 धारा 41/109 सीआरपीसी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 विजयप्रकाश मौर्य ,का0 दीपनारायण यादव थाना अहरौला ,आजमगढ़
