आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अतरौलिया
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा गौवंश की तस्कारी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर महेन्द्र कुमार शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय अतरौलिया के कुशल निर्देशन में आज दिनाँक 06/07/2021 को SI जीतेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 श्यामवीर सिंह, का0 उमेश सिंह,का0 सुमन प्रभात के साथ मय सरकारी वाहन नं0 UP62 AG0230 से बाद समाप्त गस्त व तलास वांछित अभि0 एदिलपुर से वापस आ रहे थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की गोवंश लदा पिकप गोवध के लिये आने वाली है। पुलिस टीम समय करीब 5.00 बजे सुबह जैसे ही बढया गाँव तरफ जाने वाले मोड़ पर पहुची तो देखा कि एक पिकप वाहन तेज गति से बढ़या मार्केट की तरफ से आती हुयी दिखायी दी पिकप चालक जैसे ही पुलिस वाहन को देखा तो गाड़ी और तेज गति से भगाने लगा पुलिस टीम ने पीछा किया तो बढया से सेनपुर जाने वाली रोड पर सड़क के बाये किनारे पिकप खड़ी करके चालक गाड़ी छोड़कर गन्ने के खेत की तरफ भाग गया तथा चालक के बगल बैठा एक व्यक्ति बडी तेजी से चालक के पीछे गन्ने के खेत में भाग गया। मौके पर पिकप को देखा गया जिसका रजि0 नं0 UP50 AT9186 तथा पीछे देखा गया तो दो गोवंश मौजूद थे। मौके पर मौजूद पिकप व दो अदद गौवंश कब्जा पुलिस लिया गया। फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रहा है तथा बरामद पिकप जब्त कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 111/21 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधि0 बनाम 1. पिकप वाहन नं0 UP50 AT9186 का चालक नाम पता अज्ञात 2. एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात
बरामदगी
एक अदद पिकप UP50 AT9186 व 02 गौवंश
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण–
1. SI जीतेन्द्र कुमार सिंह थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 श्यामवीर सिंह अतरौलिया जनपद आजमगढ़
3. का0 उमेश सिंह थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
4. का0 सुमन प्रभात थाना थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
