आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना रौनापार
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी व थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना क्षेत्र रौनापार में उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा थाना रौनापार क्षेत्र अन्तर्गत त्रुटि रहित चेकिंग की जा रही थी। दौरान चेकिंग जरिये मुखबिर खास की सूचना पर सुरौली पुलिया वहद ग्राम महुला से समय करीब 09.35 बजे एक नफर अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र कालीचरन निवासी महुला थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः
अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र कालीचरन निवासी महुला थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
बरामदगी
एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 12 बोर
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 118/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
1. उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2. का0 संदीप शर्मा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3.का0 सत्यप्रकाश यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
