आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में आज दिनांक 06.07.21 को प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा मय हमराह का0 ऐनुद्दीन फारूकी, का0 हेमन्त कुमार, रि0का0 चन्द्रभूषण के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र व पेण्डिग मुकदमात मु0अ0स0 141/21 धारा 147/148/149/452/302/307 भा0द0वि0 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना बरदह जनपद आजमगढ की विवेचना मे ठेकमा बाजार मे मौजूद थे कि जरिये मुखविर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभि0 सत्यशील तिवारी पुत्र स्व0 श्यामाचरन तिवारी सा0 बौवापार थाना बरदह जनपद आजमगढ अपनी स्विफ्ट कार से जौनपुर की तरफ जायेगा और कही बाहर जाने की फिराक मे है इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मय मुखविर के उसके बताने के मुताबिक जिवली तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति / वाहन की चेकिंग की जा रही थी कुछ देर बाद एक सफेद फोरव्हीलर आजमगढ की तरफ से आती हुई दिखाई दी मुखविर खास इशारा करके हट गया नजदीक आने पर स्विफ्ट कार बिना नम्बर को रोक कर उसमे बैठे व्यक्ति का नाम व पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सत्यशील तिवारी पुत्र स्व0 श्यामाचरन तिवारी सा0 बौवापार थाना बरदह जनपद आजमगढ 54 वर्ष बताया। गिरफ्तारशुदा उपरोक्त ब्यक्ति थाना हाजा के मु0अ0स0 141/21 धारा 147/148/149/452/302/307 भा0द0वि0 7 सी0एल0ए0 एक्ट में नामजद वांछित अभियुक्त है जिसे कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 06.10 बजे सुबह हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 141/21 धारा 147/148/149/452/302/307 भा0द0वि0 7 सी0एल0ए0 एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सत्यशील तिवारी पुत्र स्व0 श्यामाचरन तिवारी सा0 बौवापार थाना बरदह जनपद आजमगढ 54 वर्ष
बरामदगी
एक अदद स्विफ्ट कार सफेद बिना नम्बर इं0न0 व चे0न0 क्रमश: K12NP1045039MBHCZCB3SMD783543
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
SHO विनय कुमार मिश्रा मय हमराह का0 ऐनुद्दीन फारूकी का0 हेमन्त कुमार, रि0का0 चन्द्रभूषण
