Breaking News

रानी की सराय: 01 वांछित अपहरणकर्ता गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- रानी की सराय

आज़मगढ़: दिनांक 05.07.2021 को वादी मुकदमा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर एक किता प्रार्थना पत्र बावत दिनांक 05.07.2021 को खुद की भांजी उम्र करीब 13 वर्ष को मेरे गाँव के अभिषेक पुत्र काशी ग्राम बस्ती थाना रानी की सराय जनपद आजमढ़ द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बंध में दाखिल किया। कि दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 77/2021 धारा 363/366 भा0द0वि0 बनाम  अभिषेक पुत्र काशी ग्राम बस्ती थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया था। 

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय कां0 दीपक कुमार यादव व म0कां0 मीनू देवी द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 77/2021 धारा 363/366 भा0द0वि0 में नामजद वांछित अभियुक्त अभिषेक पुत्र काशी ग्राम बस्ती थाना रानी की सराय जनपद आजमढ़ को मूखबीरी सूचना पर आज दिनांक 06.07.2021 को समय करीब 11.10 बजे कोटिला तिराहा से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 77/2021 धारा 363/366 भा0द0वि0 थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।  

गिरफ्तार अभियुक्त–

अभिषेक पुत्र काशी ग्राम बस्ती थाना रानी की सराय जनपद आजमढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव, कां0 दीपक कुमार यादव, म0कां0 मीनू देवी  थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।

और नया पुराने