Breaking News

अतरौलिया: 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अतरौलिया

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित, इनामिया, अवैध शराब बिक्री के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर व प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द्र तिवारी के कुशल निर्देशन में आज SI रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराह का0 विनय प्रताप सिंह सिंह के रवाना शुदा रोजनामचा आम तारीखी इमरोजा से बगरज देखभाल क्षेत्र तलाश NBW/वांछित/संदिग्ध व्यक्ति जाँच प्रार्थना पत्र व पेण्डिग विवेचना मु0अ0सं0 65/21 धारा493/506 IPC में मामूर होकर कस्बा अतरैठ में मौजूद थे कि मुखबिर खास ने सूचना दिया कि साहब आपके मुकदमें से सम्बंधित अभियुक्त जो छीडी गोपाल थाना कप्तानगंज का है वह अपने घर जा रहा है और बूढनपुर चौराहे पर बस से उतरा है और घर जाने के लिये किसी साधन का इंतजार कर रहा है वह सफेद रंग का गोल टी शर्ट और हल्का काला रंग का जींस पहने है और कप्तानगंज की तरफ रोड किनारे खड़ा है। मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम अतरैट से रवाना होकर बूढनपुर चौराहे पर आयी तो देखा कि बायी तरफ सड़क के किनारे एक ब्यक्ति मुखबिर के बताये गये हुलिया का ख़ड़ा है पुलिस टीम उसके सामने अचानक पहुची तो वह पुलिस टीम को अपने सामने देखकर सकपका गया और भागना चाहा कि तत्परता दिखाते हुये उसे पकड़ लिया गया । पकड़े गये ब्यक्ति का जब नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम रामचन्दर पुत्र रामस्वरुप उम्र 28 वर्ष साकिन छीड़ी गोपाल थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ बताया । पकड़ा गया ब्यक्ति मुकदमा उपरोक्त का नामित अभियुक्त है जिसे कारण गिरफ्तारी बताकर समय 07.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 65/21 धारा493/506 IPC थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त–

रामचन्दर पुत्र रामस्वरुप उम्र 28 वर्ष साकिन छीड़ी गोपाल थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम  का विवरण –

1. उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादवथाना अतरौलिया आजमगढ़
2. का0 विनय प्रताप सिंह थाना अतरौलिया आजमगढ़

और नया पुराने