आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना निजामाबाद
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ,उ0नि0 अशोक दत्त त्रिपाठी मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, पेंडिंग विवेचना एव फुट पेट्रोलिंग फरहाबाद कस्बा निजामाबाद मे मामूर थे कि मुखविर खास के जरिये सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति चोरी की सफेद रंग की अर्टिका मारूति सुजुकी कार चलाकर रानी की सराय की ओर से निजामाबाद की ओर आ रहा है मुखविर खास की बात पर विश्वास करके मुखविर खास को साथ लेकर अनन्तपुर पुलिया के पास आकर आर्टिका मारूति कार का इंतजार करने लगे ,कि कुछ ही देर बाद एक सफेद रंग की कार रानी की सराय की ओर से आती हुई दिखायी दी कार को नजदीक आते देखकर कार को रूकवाया गया तथा कार चालक कार से वाहर आ गया जिससे नियमानुसार नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम अबू आसिम S/O अंसार अहमद सा0 आवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ उम्र लगभग 37 वर्ष वताया तथा पहने हुए लोवर की दाहिनी जेव से दो अदद 100-100 की नोट दो सौ रूपया बरामद हुआ आर्टिका मारूति सुजुकी कार के कागजात चालक अबू आसिम उपरोक्त से तलब किए गए तो दिखाने से कासिर रहा उक्त वाहन आर्टीका मारुती सुजुकी कार के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह कार एन्थोनी ,गोपाल जो बम्बई मे रहने वाला है के द्वारा हमको दी गयी है यह कार चोरी की है तथा मै इस गाड़ी को भाड़े पर चलाता हू तथा उससे मिलने वाले पैसे से परिवार व अपना पेट पालते है तथा इसके उपरान्त कार मे इं0 नं0 व चे0 नं0 को भी देखकर सत्यापन किया गया तो पाया कि कार मे इं0 नं0 व चे0 नं0 घिसे हुये है जो कि स्पस्ट दिखाई नहीं दे रहे है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अबु आसिम पुत्र अन्सार अहमद नि0 उपरोक्त द्वारा उक्त चोरी की कार पर कूटरचित रजि0न0 UP50AG7367 लगाकर तथा इं0 नं0 व चे0 नं0 को घिसकर उपरोक्त आर्टीका मारुती सुजुकी कार को प्रयोग में लाया जा रहा है । उक्त व्यक्ति अबु आसिम उपरोक्त का यह कृत्य धारा 411 ,420,467,468,471 भा0द0वि0 की अपराध की श्रेणी में आता है । अतः अभियुक्त अबू आसिम S/O अंसार अहमद सा0 आवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ को उसके द्वारा किये गये अपराध का बोध कराते हुये कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त को उसके अपराध का बोध करात हुये समय करीब 20.45 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय चालान किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0- 156/21 धारा 411,420,467,468,471भादविथानानिजामाबादआजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
अबू आसिम S/O अंसार अहमद सा0 आवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ
बरामदगी-
चोरी की कार कूटरचित नं0 प्लेटनं0 UP50AG7367 , व 100 रुपये का दो नोट
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. प्र0नि0 शिवशंकर सिंह मय हमराहीयान थाना निजामाबाद, आजमगढ़
2. उ0नि0 अशोक दत्त त्रिपाठी थाना निजामाबाद, आजमगढ़
3. का0 हर्षित कुमारथाना निजामाबाद, आजमगढ़
4. का0 राहुल कुमार सिंहथाना निजामाबाद, आजमगढ़
5. का0 तरूण पाण्डेयथाना निजामाबाद, आजमगढ़
