आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में दिनांक 23.02.21 को उ0नि0 देवनाथ य़ादव मय हमराह ईगल मोबाइल कर्म0 गण हे0का0 अनिरुद्ध य़ादव व का0 पंकज कुमार के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित/वारंटी व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के वांछित/वांरटी के गिरफ्तारी के अभियान के आदेश के क्रम में क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 239/21 धारा 147, 148, 323, 504, 308 IPC के वांछित अभियुक्त अपने घर पर ग्राम अशरफपुर बसारत पट्टी में मौजूद है मुखबीर खास की सूचना पर उ0नि0 मय हमराह व मुखबिर खास के साथ बउम्मीद गिरफ्तारी छिपते छिपाते ग्राम असरफपुर बसारतपट्टी आये जहाँ पर दो व्यक्ति वादी मुकदमा हरिओम निषाद के घर के सामने ललकारते हुए दिखाई दिये । मुखबिर खास इशारा करके हट बढ़ गया कि पुलिस टीम द्वारा उक्त ललकारते हुए दोनों व्यक्ति को एकबारगी चारो तरफ से घेरकर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से बारी बारी नाम पता पूछने पर पहले ने अपना नाम अनिल सिंह पुत्र उदयराज सिंह निवासी अशरफपुर बसारत पट्टी कोतवाली महराजगंज आजमगढ़ व दूसरे ने अपना नाम सोनू सिंह उर्फ अश्वनी सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासीगण अशरफपुर बसारत पट्टी कोतवाली महराजगंज आजमगढ़ बताया। पकड़े गये दोनों अभियुक्त मुकदमा उक्त के नामित एवं धारा 147, 148, 323, 504, 308 IPC के वांछित अभियुक्त है । अभियुक्तगण उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 09.45 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0सं0- 239/21 धारा 147, 148, 323, 504, 308 IPC
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. अनिल सिंह पुत्र उदयराज सिंह निवासीगण ग्राम असरफपुर बसारतपट्टी थाना महराजगंज आजमगढ़
2. सोनू सिंह उर्फ अश्वनी सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासीगण ग्राम असरफपुर बसारतपट्टी थाना महराजगंज आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 देवनाथ य़ादव मय हमराह ईगल मोबाइल कर्म0 गण थाना महराजगंज आजमगढ़
2- हे0का0 अनिरुद्ध य़ादव व का0 पंकज कुमार थाना महराजगंज आजमगढ़
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 21 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।
