आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे जनपद मे अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान व अवैध शराब माफियो की गिरफ्तारी व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन मे उ0नि0 हरीशचन्द्र प्रसाद हमराही के द्वारा थाना स्थानीय से प्रस्थान कर परिवहन विभाग वर्कशाप समेंदा में अवैध वाहन / सदिग्ध ब्यक्तियो की चेकिग किया जा रहा था कि जरिये मुखवीर सूचना मिली की गुजरात का अपराधी आया हुआ जो गुजरात में हत्या व लूट करके फरार है जो जेल में बन्द अपने साथी से मिलने आया है जो इस समय इशरी शाह का पोखरा समेदा के सामने सड़क पर किसी वाहन का इन्तजार कर रहा है । इस सूचना पर पुलिस टीम इसरी का साह के पोखरा के पास पहुंचे की उक्त अपराधी ने पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से लक्ष्य साधकर फायर कर दिया जिससे पुलिस बल बाल बाल बच गयी कि पुलिस द्वारा हिकमत अमली से उक्त अपराधी को घेरघार के समय 10.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतुस 315 बोर व लूट का रुपया 4110/- जो मु0अ0स0 627/2021 धारा 392,114 भादवि थाना कागड़ापीथ अहमदाबाद से संबधित है बरामद हुआ। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त पूछने पर बता रहा है कि साहब मै व मेरा साथी भावेश उर्फ राजा सोलंकी पुत्र जयन्ती भाई सोलंकी सा0 मु0 0643 22- 1 साफी मुहम्मदली चाल अमराई बाड़ी आरावली (गुजरात) के साथ लूट व हत्या करके गुजरात से भागे है । मै व भावेश साथ रहते थे, गुजरात से यहां छिपने के लिये आये थे, कि दिनांक 19.08.21 को पुलिस ने भावेश को पकड़ लिया था तो मैं लुक छिपकर अपने साथी से जेल में मिलता। साहब जो रूपया मेरे पास मिला है वह लूट का रूपया है , जो गुजरात की लूट में मुझे हिस्सा मिला था उसमें से काफी रूपया खर्च हो गया है । यही जो मेरे पास से मिला है लूट का रूपया बचा है । आप लोगो को देखकर पकड़े जाने के डर से आप लोगो के उपर जान मारने की नियत से फायर कर दिया, ताकि आप लोग मुझे पकड़ न सके और मै भाग जाऊ।
गिरफ्तार अभियुक्त
रंजन मलिक पुत्र विजय मलिक सा0मु0 नुवांगा थाना बड़गढ़ जनपद गंजम (उड़िसा) उम्र 26 वर्ष
बरामदगी
1. एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर, एक अदद खोखा कारतुस 315 बोर
2. लूट का रुपया 4110/-
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0स0 207/21 धारा 307/411 भादवि
2. मुअ0स0 208/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 627/2021 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना अमराबाड़ी जनपद अहमदाबाद गुजरात
2. मु0अ0सं0 316/2021 धारा 302 भा0द0वि0 थाना कंगड़ाबाड़ी जनपद अहमदाबाद गुजरात
3. मु0अ0स0 207/21 धारा 307/411 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
4. मुअ0स0 208/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना सिधारी आजमगढ़
2. उ0नि0 हरीशचन्द्र प्रसादथाना सिधारी आजमगढ़
3. उ0नि0 जाफर खाँ थाना सिधारी जनपद आजमगढ
4. का0 चन्द्रशेखर शाह थाना सिधारी जनपद आजमगढ
5. का0 सज्जाद थाना सिधारी जनपद आजमगढ,
6. का0 अश्वनी सिंह थाना सिधारी जनपद आजमगढ
