आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मेहनाजपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय थाना मेहनाजपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 06.08.2021 को उ0नि0 सुधीर पाण्डेय मय हमराह ईगल मोबाईल का0 गुलाब यादव व का0 आदर्श कुमार प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र ,तलाश वाछित अभियुक्त ग्राम मेहनाजपुर कस्बा में मामूर थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति नाजायज देशी शराब लेकर ग्राम बरवां कि तरफ से आ रहा है । मुखबिर खास की बात पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम बरवां मोड़ पर गुमटी की आड में रहकर बउम्मीद बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु मय मुखबिर के साथ रुकी हुई थी कि थोडी ही देर बाद एक आदमी एक पीपीया लेकर आता दिखा जिसे देखकर मुखबिर खास ने इशारा किया की वही आदमी है ऐसा कहकर मुखबिर पीछे की ओर हटबढ़ गया जब वह पुलिस टीम के और नजदिक आ गया तो उस व्यक्ति को रोका गया तो वह सकपका कर पीछे मुड़ कर भागने लगा जिसे पुलिस पुलिस टीम द्वारा एक बारगी घेर कर 15 से 20 कदम जाते-जाते दिनांक 06.08.2021 को समय करीब 16.45 बजे वही पकड लिया गया। पकडे गए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो उसने अपना नाम पता चंदू पुत्र स्व0 बंगाली ग्राम पकड़ी थाना तरवां जिला आजमगढ हाल पता मुसहर बस्ती मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया मौके पर बरामद एक पीपीया में 05 लीटर नाजायज देशी शराब का अधि0 पत्र मांगा गया तो दिखाने से कासिर रहा। अभियुक्त को मुकदमें का हवाला देते हुए कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
चंदू पुत्र स्व0 बंगाली ग्राम पकड़ी थाना तरवां जिला आजमगढ हाल पता मुसहर बस्ती मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
विवरण बरामदगी :
एक पीपीया में 05 लीटर नाजायज देशी शराब
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0-75/2021 धारा 60 Ex Act थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 सुधीर पाण्डेय थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 गुलाब यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 आदर्श मिश्रा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
