आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
20 ली0 अवैध देशी कच्ची अपमिश्रित शराब , करीब 250 ग्राम यूरिया 500 ग्राम फिटकिरी व शराब बनाने के उपकरण के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: अवैध शराब रोकथाम व वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी व SHO गजानन्द चौबे के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 07-08-21 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह हे0का0 समेरिका यादव व हे0का0 रमेश कुमार के देखभाल क्षेत्र व कार्य सरकार मे रवाना रहकर सहदेवगंज बन्धे पर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता दोयम में ओम प्रकाश यादव उर्फ भूअर पुत्र गुलाब यादव व संतोष यादव पुत्र पारस यादव साकिनान नौबरार देवारा जदीद किता दोयम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ अवैध तरीके से अपमिश्रित कच्ची शराब भट्टी पर निर्माण करते है व आस पास के गाँवो में बेचते है इस सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर खास के साथ सहदेवगंज बंधे से प्रस्थान कर ग्राम- नौबरार देवारा जदीद किता दोयम पहुँचे कि गाँव में स्थित एक फूस की मण्डई मे धूआ निकलते हुए दिखाई दिया मण्डई की ओर इशारा कर मुखबीर मौके से हट बढ गया कि पुलिस टीम धुआ निकलते हुए मण्डई के पास पहुँची तो देखा कि मण्डई में 01 भट्टी पर जिसके उपर बड़ा पतीला उसके उपर छोटा पतीला रखा हुआ है । पतीला से प्लास्टिक पाइक निकलकर गैलन से जुड़ी है जैसे ही पुलिस टीम आगे बढ़ी कि दो व्यक्ति वहा पर मौजूद पुलिस टीम को देखकर भागने लगे कि पुलिस टीम द्वारा भाग रहे 01 व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा दुसरा व्यक्ति खेत व भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर भागने मे सफल रहा । पकड़े गये व्यक्ति व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम ओम प्रकाश यादव उर्फ भूअर पुत्र गुलाब यादव साकिन नौबरार देवारा जदीद किता दोयम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया तथा भागे गये व्यक्ति के बारे में पूछने पर बताये कि उसका नाम संतोष यादव पुत्र पारस यादव साकिन नौबरार देवारा जदीद किता दोयम , थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया। पकड़े गये व्यक्ति ने बताया कि हम लोग साथ मिलकर यही पर भट्टियों से गुड व महुआ से कच्ची शराब तैयार करते है । शराब में तीव्रता बढ़ाने के लिए यूरिया व फिटकिरी मिला देते है तथा निर्मित शराब को पिपिया मे भर कर आस -पास के गाँवो में बेच देते है साहब यही हम लोगो का रोजगार है । मौके से 20 ली0 अवैध देशी कच्ची अपमिश्रित शराब , करीब 250 ग्राम यूरिया 500 ग्राम फिटकिरी व शराब बनाने का उपकरण पतीला छोटा-बड़ा 02 अदद प्लास्टिक का पाईप लगा हुआ बरामद कर पकड़े गये व्यक्ति को कारण गिरफ्तारी व धारा 272, 273 IPC व 60, 60(2) आबकारी अधिनियम का अपराध बताकर समय करीब 5.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
अभियुक्त ओम प्रकाश यादव उर्फ भूअर पुत्र गुलाब यादव साकिन नौबरार देवारा जदीद किता दोयम PS महराजगंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी
20 ली0 अवैध देशी कच्ची अपमिश्रित शराब , करीब 250 ग्राम यूरिया 500 ग्राम फिटकिरी व शराब बनाने का उपकरण पतीला छोटा-बड़ा 02 अदद प्लास्टिक का पाईप लगा हुआ
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 226/21 धारा 272, 273 IPC व 60 व 60(2) आबकारी अधिनियम
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह हे0का0 समेरिका यादव व हे0का0 रमेश कुमार
