आज़मगढ़।
रिपोर्ट: प्रथम सिंह
आज़मगढ़: भाजपा सरकार की 18 घंटा बिजली देने का दावा हवा हो गया है । रौनापार थाना क्षेत्र में जर्जर तार के कारण आये दिन बिजली गुल रहती है। जिसके कारण चलते विद्युत उपभोगताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
रौनापार क्षेत्र में उपभोगताओं को 18 घंटे तो क्या 8 घंटे की भी बिजली नसीब नहीं हो पा रही है और अब सरकार 24 घण्टे बिजली देने की बात कर रही है। लगभग 15 दिन से हो रही झमाझम बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी वहीं बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। जो बिजली मिल भी रही है उसमें भी जर्जर तार टूटने से और ट्रिपिंग के कारण विद्युत कटौती से काफी समस्या हो रही है । विजली घर पर पता करने पे ये बोला जा रहा है कि यहाँ तार टूट गया है वहां तार टूट गया है। सवाल ! क्या इसी जर्जर तार के सहारे सरकार 24 घंटे बिजली मुहैया करवाने का दावा करेगी ?
