आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सपा नेता विजय यादव ग्रामीणों से कटान को लेकर अवगत हुए। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग की लापरवाही के चलते हम किसानों की सैकड़ों बिघा जमीन घाघरा में कट गई। किसान भूमिहीन हो गए। अधिशासी अभियंता दलिप कुमार से प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी लिया।कहां की काम को समय से पूरा करें कार्य पूरा होने तक हम संतुष्ट नहीं है। परियोजना पूरा हो जाए और किसानों की जमीन कटने से बचाएं यही प्राथमिकता होनी चाहिए।
अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने भरोसा दिलाया कि हम गागेपुर रिंग बांध को कटने नहीं देंगे।
रामाश्रय राय, रामायण यादव, जगदीश यादव राम शरण राजेश यादव राम दरस पटेल आदि उपस्थित रहे।


