Breaking News

एक ही ब्लाक में तीन दशक से सेवारत इस वीडियो के रिटायर पर नम हो गई सभी की आंखें।

आज़मगढ़।
 
रिपोर्ट: विशाल कुमार

आजमगढ़: ग्राम विकास अधिकारी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। एक ही ब्लाक में तीन दशक से ईमानदारी पूर्वक कार्य करने वाले वीडियो की विदाई पर सभी की आंखें नम हो गईं।
खंड विकास अतरौलिया में 1990 से कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी अरविंद सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने के उपरांत ब्लॉक परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव एवं विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद रहे। काफी समय तक सेवा देने वाले ग्राम विकास अधिकारी अरविंद सिंह को अंग वस्त्र देकर खंड विकास अधिकारी व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने सम्मानित किया। सेवानिवृत्त हुए अरविंद सिंह को ब्लॉक के कर्मचारियों ने भी माला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। अपने स्वागत से अभिभूत अरविंद सिंह सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

और नया पुराने