आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 17 अगस्त-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनपद आजमगढ़ में मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश दिनांक 19 अगस्त 2021 को घोषित करते हुए सरकारी कलेण्डर में सार्वजनिक अवकाश की तिथि दिनांक 19 अगस्त 2021 अंकित की गयी थी । चूकि चन्द्र दर्शन के 10वें दिवस को मोहर्रम के सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का प्राविधान है व जनपद आजमगढ़ में चन्द्र दर्शन दिनांक 10 अगस्त 2021 को हुआ है, अतएव इसके 10वें दिवस अर्थात् दिनांक 20 अगस्त 2021 को जनपद आजमगढ़ में मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी माना जायेगा।
